Bigg Boss Shalin Bhanot: पढ़ने-लिखने में नहीं लगता था मन, सब छोड़-छाड़कर आए मुंबई और बदल ली अपनी किस्मत

Bigg Boss 16 Finalist Shalin Bhanot: 'बिग बॉस' के घर में शुरू से ही कॉन्ट्रोवर्सी बिखेरने वाले शालीन भनोट, हमेशा से मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर बाहर आए हैं। आज वो टॉप 5 में पहुंच चुके हैं और ट्रॉफी जीतने से बस कुछ कदम की दूरी पर हैं। शालीन एक नामी एक्टर्स हैं और अपने हुनर से उन्होंने जनता को खूब रिझाया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि शालीन एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए शालीन ने अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी और सबकुछ पीछे करके अपने हुनर को सवारने में लग गए।
कई टीवी शोज में काम किया
शालीन एक्टिंग की दुनिया का जाना-माना नाम हैं और उन्होंने कई सीरियल्स में अपने हुनर का डंका बजाया है। उन्हें पहली बार रिएलिटी शो 'रोडीज' में देखा गया था। ये शो शालीन तो नहीं जीत पाए थे लेकिन रणविजय ने शालीन की काफी तारीफ की थी। MTV के शो 'रोडीज' में उनकी एंट्री ने उनके लिए एक्टिंग की दुनिया के दरवाजे खोल दिए। शालीन ने कई शोज जैसे- 'सूर्यपुत्र कर्ण', 'सात फेरे: सलोनी का सफर', 'कुलवधू', 'काजल', 'गृहस्थी', 'राम सिया के लव कुश', 'नागिन 4' और 'दो हंसों का जोड़ा' जैसे शोज में काम किया। किसी शो में उन्होंने पॉजिटिव किरदार निभाया तो किसी में निगेटिव लेकिन हर रोल में शालीन ने खुद को बेस्ट ही साबित किया।
दलजीत संग जोड़ा रिश्ता
शालीन को उनके करियर के सफर में मिलीं दलजीत कौर। दोनों साथ में 'कुलवधू' सीरियल में काम किया करते थे। पहले दोनों एक बहुत अच्छे दोस्त बने लेकिन ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। शालीन और दलजीत ने शादी करने की सोची और साल 2015 में दोनों ने सात फेरे ले लिए। कुछ समय बाद दोनों क शादी में दिक्कतें भी आने लगीं, लेकिन 'नच बलिए' के जरिए उन्होंने अपनी शादी को एक और मौका देने की सोची, यही नहीं दोनों ने इस शो को जीता भी था। लेकिन सारी कोशिशें नाकामयाब हुईं और अंत में दोनों की राहें अलग हो गईं। दलजीत ने शालीन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। बात शालीन की कमाई की करें तो उनके इनकम के प्राइमरी सोर्स - शोज, फिल्में और स्पोंसरशिप है। वहीं एक्टर की कुल 12.2 करोड़ रुपए की नेट वर्थ है।


Click it and Unblock the Notifications











