Priyanka Chahar Chaudhary: सबकी फेवरेट प्रियंका ने एडल्ट वेब सीरीज में किया है काम, जीत पाएंगी लोगों का दिल?

Bigg Boss 16 Finalists Priyanka Chahar Choudhary

Bigg Boss 16 Finalist Priyanka Chahar Chaudhary: 'बिग बॉस 16' का फिनाले करीब है, सभी टॉप 5 कंटेस्टेंट अपनी कुर्सी की पेटी बांध कर बैठे हुए हैं क्योंकि आज इस सीजन के विनर के नाम का ऐलान हो जाएगा। विनर की रेस में अलग-अलग नाम की चर्चा हो रही है। लेकिन इस रेस में जिस नाम को सबसे ज्यादा अहमियत मिल रही है, वो हैं प्रियंका चाहर चौधरी। टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस प्रिंयका इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं और हर तरफ उन्हीं की कामयाबी के कयास लगाए जा रहे हैं। इन सबके बीच आइए जानने की कोशिश करते हैं कि कैसे कभी एडल्ट वेब सीरीज में काम करने वाली एक्ट्रेस देश के लोगों की जान बन गईं।

लोग कर रहे सपोर्ट
प्रियंका चाहर चौधरी एक ऐसा नाम है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि यही नाम ही इस बार 'बिग बॉस' (Bigg Boss) की ट्रॉफी अपने नाम करेगा। प्रियंका आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं। यही नहीं, कई सितारे भी प्रियंका को विनर बनते हुए देखना चाहते हैं। टीवी जगत के कई सितारों ने खुलकर प्रियंका के नाम पर अपनी मुहर लगाई है। 'बिग बॉस' के घर में लोगों को उनका खेल काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। प्रियंका ने भले ही अपने जिगरी दोस्त अंकित के साथ एंट्री ली थी लेकिन वो अकेले ही शेरनी की तरह घर में दहाड़ रही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की प्रिंयका का असली नाम परी चौधरी है लेकिन ज्योतिषी के कहने पर उन्होंने अपना नाम प्रिंयका करवा लिया था।

प्रियंका का करियर
प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी. उनकी खूबसूरती देखकर उन्हें पंजाबी म्यूजिक वीडियो में काम करने का भी मौका मिला। प्रियंका ने एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाना चाहा तो उन्हें एरोटिक वेब सीरीज में एक्ट करने का मौका मिला। जी हां, उन्होंने उल्लू एप की एडल्ट वेब सीरीज 3G Gaali Galoch Girls में काम किया। लेकिन यहां भी उनकी ज्यादा दाल नहीं गली। लेकिन तब तक उनपर टीवी जगत के प्रोड्यूसर्स की नजर पड़ चुकी थी और फिर उन्हें कई रोल ऑफर होने लगे। 'बिग बॉस' में आने से पहले वो 'ये है चाहतें', 'सावधान इंडिया' और 'गठबंधन' जैसे शोज में देखा गया है। इसके अलाव वो 'पेंडिंग लव', 'लतीफ टू लादेन' और 'कैंडी ट्विस्ट' जैसी फिल्मों में भी नजर आई हैं। लेकिन प्रियंका को असली पहचान सीरियल 'उडारियां' से मिली।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X