MC Stan Bigg Boss: कभी रिक्शे पर सोने वाले एमसी आज चलाते हैं लग्जरी गाड़ियां, फेमस होने के लिए बदला नाम

Bigg Boss 16 Finalist MC Stan: 'बिग बॉस' के घर में शुरू से अपनी मजबूत दावेदारी दिखाने वाले MC Stan 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16 Finalist) के टॉप 5 में पहुंच चुके हैं और वो ट्रॉफी जीतने के काफी करीब हैं। MC Stan रैपिंग की दुनिया का जाना-माना नाम हैं और उन्होंने कई मशहू रैप सॉन्ग गाकर अपने हुनर का डंका बजाया है। लेकिन MC Stan को कई विवादों के लिए भी जाना जाता है। उनके ऊपर आरोप लग चुका है कि उन्होंने कथित रूप से अपनी गर्लफ्रेंड को मारने के लिए अपने मैनेजर को भेजा था।
एमसी का करियर
बिग बॉस 16 में लोगों के दिलों में राज करने वाले MC Stan का असली नाम अल्ताफ शेख है। उन्हें बचपन से ही गाने का बड़ा शौक था. यही नहीं, इस शौक की वजह से MC Stan ने पढ़ाई को भी बीच में ही छोड़ दिया। एमसी स्टेन ने महज 12 साल की उम्र से कव्वाली गाना शुरू कर दिया था। इसकी वजह से उन्हें परिवार वालों के ताने भी सुनने को मिलते थे। लेकिन एमसी स्टेन ने ख्वाब देखने नहीं छोड़े और अपनी मेहनत के बूते पर उन्होंने बेहद कम उम्र में वो मुकाम हासिल किया, जिसकी उम्मीद काफी कम लोगों को थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि एमसी स्टेन ने फेमस रैपर रफ्तार के साथ भी परफॉर्म किया है। वहीं अगर एमसी स्टेन के ऑरिजिनल गानों की बात करें तो उन्होंने सबसे पहले 'समझ मेरी बात को' नाम का पहला गाना गाया था। अब तक तो उन्होंने कई गाने गाए लेकिन उनके 'वाटा' गाने ने मीडिया जगत में खलबली मचा दी थी। इस सॉन्ग को यूट्यूब पर करीब 21 मिलियन व्यूज मिले थे।
गर्लफ्रेंड को लेकर भी हुआ था विवाद
MC Stan सिर्फ 23 साल के हैं और इतनी सी उम्र में वो आज करोड़ों रुपए कमा लेते हैं। एमसी स्टेन के यूट्यूब पर 3 मिलियन फॉलोवर्स हैं और इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। कभी रिक्शे पर सोने वाले एमसी स्टेन अब लग्जरी कार ड्राइव करते हैं। इसके अलावा MC Stan कई कॉन्ट्रोवर्सीज में फंस चुके हैं। एमसी स्टेन एक बार तब विवादों में घिरे थे जब उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड औज़मा शेख को मारने के लिए लोगों को भेजा था। यही नहीं, ब्रेकअप के बाद एमसी स्टेन ने अपनी गर्लफ्रेंड के घर का पता सोशल मीडिया पर भी डाल दिया था। उनकी नेटवर्थ की बात करें तो MC Stan 50 लाख की सपत्ति के मालिक हैं। वह हर महीने अपने गानों और यूट्यूब व कॉन्सर्ट से लाखों रुपये कमाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











