Bigg Boss 16 finale से पहले 4 कंटेस्टेंट को मिला बड़ा काम, नागिन 7- सलमान खान की बड़ी फिल्म !

Bigg Boss 16:बिग बॅास 16 फिनाले वीक जारी है। केवल 3 सप्ताह के भीतर बिग बॅास 16 को उसका विजेता मिल जाएगा। लेकिन इस बीच ऐसे कई कंटेस्टेंट हैं जो कि शो से बाहर आने से पहले कई बड़े प्रोजेक्ट को साइन कर चुके हैं। आप यह जानकर हैरान हो जायेंगे कि बिग बॅास के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब एक या दो नहीं बल्कि कई सारे कंटेस्टेंट शो बंद होने से पहले ही काम पा चुके हैं।
सबसे पहले शुरुआत करते हैं निम्रत कौर से । एकता कपूर ने वीकेंड के वार पर सभी घरवालों की एक्टिंग की परीक्षा ली। एकता कपूर को पसंद आयीं निम्रत कौर। अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ एक ही कंटेस्टेंट तो ऐसा नहीं है। बिग बॅास 16 के कई सारे कंटेस्टेंट की लॉटरी लग गई है। चलिए हम आपको बताते हैं कि कौन हैं वो नाम।
मीडिया रिपोर्ट अनुसार टीना दत्ता को बिग बॅास 16 में रहते हुए ही साउथ की एक बड़ी फिल्म का प्रस्ताव मिला है। टीना दत्ता का तेलुगू डेब्यू होगा। बिग बॉस ट्रॉफी की बड़ी दावेदार प्रियंका चाहर चौधरी को तो सीधा सलमान खान से प्रस्ताव मिला है। सलमान ने कहा है कि वह प्रियंका के साथ काम करना चाहते हैं। खबर है कि सुंबुल तौकीर खान को एकता कपूर ने अपनी सुपरहिट सीरीज नागिन 7 के लिए साइन किया है। सुंबुल तौकीर खान के नाम की घोषणा जल्द ही एकता कपूर कर सकती हैं।
इसके साथ ही एकता कपूर के टीवी शो ब्यूटी एंड द बीस्ट के लिए शालीन भनोट को साइन किया गया है। अंकित गुप्ता को बिग बॅास से निकलने के बाद ही जुनूनियत शो में काम मिल गया है।गौतम विग को भी इसी शो जुनूनियत में काम करने का मौका मिला है। गौरतलब है कि फिनाले के लिए शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी का नाम विनर के लिए माना जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications