फिल्म इंडस्ट्री से ये लोग भी बन चुके हैं बिग बॉस की ट्रॉफी के दावेदार, अब तक कोई नहीं जीत पाया

cover Image

बिग बॉस 16 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। 11 और 12 फरवरी को इसका फिनाले होगा, जिसके बाद टॉप 5 में से किसी एक कंटेस्टेंट को बिग बॉस 16 की ट्रॉफी मिल जाएगी। पिछले कुछ सालों की तरह इस साल भी बिग बॉस में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से साजिद खान इस रियलिटी शो का हिस्सा बने। लगभग हर साल फिल्म इंडस्ट्री से कोई ना कोई सेलिब्रिटी बिग बॉस का हिस्सा बनता है और इसकी ट्रॉफी पर अपनी दावेदारी करता है। लेकिन आज तक फिल्म इंडस्ट्री से किसी भी ने भी बिग बॉस का खिताब अपने नाम पर नहीं किया है। यूं कहा जा सकता है कि फिल्मों में तो ये एक्टर्स हिट हुए लेकिन जब रियर गेम खेलने की बारी आयी तो सभी सेलेब बिग बॉस के मामले में फ्लॉप साबित हो गये।

रिमी सेन :

रिमी सेन :

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन ने 'बिग बॉस 9' में एंट्री ली थी। रिमी सेन 'धूम' सीरीज की फिल्मों में अभिषेक बच्चन के अपोजिट और अक्षय कुमार के साथ 'गरम मसाला' और 'फिर हेरा फेरी' जैसी फिल्मों में नजर आयी थी। रिमी सेन बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने में नाकामयाब रही और 50 दिनों बाद बिग बॉस के घर से बाहर निकल गयी।

शक्ति कपूर :

शक्ति कपूर :

शक्ति कपूर की दमदार एक्टिंग से सभी वाकिफ हैं। लेकिन बिग बॉस के गेम में वह काफी पीछे रह गये। शक्ति कपूर 'बिग बॉस 5' में शामिल हुए थे। लेकिन वह महज 28 दिनों में ही वहां से बाहर निकल गये।

दीपक तिजोरी :

दीपक तिजोरी :

बॉलीवुड एक्टर दीपक तिजोरी ने बिग बॉस 1 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लिया था। लेकिन वह वहां सफल नहीं हो पाए और कुछ सप्ताह में ही वह बाहर निकल गये।

मिनिषा लांबा :

मिनिषा लांबा :

बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनिषा लांबा बिग बॉस 8 का हिस्सा बनी थी। लेकिन वह ज्यादा दिनों तक वहां नहीं टिक सकी और 5 सप्ताह बाद ही बेघर हो गयी थी।

तनीषा मुखर्जी :

तनीषा मुखर्जी :

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की छोटी बहन तनीषा मुखर्जी बिग बॉस 7 का हिस्सा बनी थी। इस शो में अरमान कोहली के साथ उनकी रोमांस की खबरें खूब चर्चा में आयी थी। वह फाइनालिस्ट तो बनी थी, लेकिन बिग बॉस की ट्ऱॉफी नहीं जीत पायी।

साजिद खान :

साजिद खान :

बिग बॉस 16 के सबसे विवादित कंटेस्टेंट साजिद खान थे। कई एक्स कंटेस्टेंट और फिल्म सेलिब्रिटीज ने साजिद को शो से बाहर निकालने की मांग करने लगे थे।

शमिता शेट्टी :

शमिता शेट्टी :

शमिता शेट्टी सबसे पहले बिग बॉस 3 में आयी थी, लेकिन उस वक्त शिल्पा शेट्टी की शादी की वजह से उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर आ जाना पड़ा था। बाद में वह बिग बॉस 15 में आयी और फाइनलिस्ट बनी। लेकिन शमिता भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं करवा सकी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X