बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले से पहले जानिए Contestants से जुड़ी कुछ बड़ी Controversies

बिग बॉस 16 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। 11 और 12 फरवरी को इसका फिनाले होने वाला है। बिग बॉस 16 टॉप 5 में पहुंचने वाले प्रतिभागियों में शालिन भनोट, प्रियंका चौधरी, अर्चना गौतम, MC Stan और शिव ठाकरे शामिल हैं। इन पांचों में से ही किसी एक के हाथों में बिग बॉस 16 की विनर ट्रॉफी सजेगी। अपने पहले के 15 सीजन्स की तरह बिग बॉस 16 को लेकर भी काफी चर्चाएं रही। इस बार बिग बॉस के घर में पहुंचे प्रतिभागी काफी ज्यादा विवादित भी रहे।
आइए बिग बॉस 16 के कुछ टॉप Controversies के बारे में जानते हैं :

साजिद खान :
आमतौर पर बिग बॉस के घर में किसी प्रतियोगी का व्यवहार लोगों के बीच चर्चाओं का कारण बनता है, लेकिन इस बार एक विवादित इमेज के प्रतियोगी का बिग बॉस के घर में आना ही चर्चाओं को हवा दे गया। साजिद खान के खिलाफ यौन शोषण के कई आरोप लगे और उनके खिलाफ #MeeToo का अभियान भी चलाया गया। साजिद खान ने जब बतौर प्रतियोगी इस शो में हिस्सा लिया तो कई लोगों, जिनमें कुछ सेलिब्रिटी भी शामिल हैं, ने शो के मेकर्स को भला-बुरा कहा। साजिद खान को शो से बाहर निकालने की मांग करते हुए दिल्ली महिला कमिशन की चीफ स्वाति मालीवाल ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र भी लिखा था।

सौन्दर्या शर्मा और अर्चना गौतम के बीच लड़ाई :
बिग बॉस 16 में हुई सबसे खतरनाक लड़ाईयों में सौंदर्या शर्मा और अर्चना गौतम की लड़ाई रही है। जब सौन्दर्या ने अर्चना से कहा, "कर्मा इज अ बि*, अर्चना"। इसके जवाब में अर्चना ने तुरंत सौन्दर्या को 'बि*' कह दिया। बस फिर क्या था, दोनों के बीच की लड़ाई शुरू हो गयी। लड़ाई के दौरान सौन्दर्या ने अर्चना से कहा, "मां-बाप ने तमीज नहीं सिखायी ? " जवाब में अर्चना ने कहा, "बि* का मतलब पता है? जो तू है!" सौन्दर्या ने कभी अर्चना को अनपढ़ औरत कहा तो कभी दो कौड़ी की औरत कहा। अर्चना भी कहां पीछे रहने वाली थी। अर्चना ने भी सौंदर्या से कहा था, "मेको पता है, ऑडिशन देने जाती है तो कोई पूछता भी नहीं है, पूरा मुंबई में नाम खराब हो इसका।"

शालीन भनोट और टीना दत्त की लव स्टोरी :
बिग बॉस के घर में अक्सर कई लव स्टोरी बनती हैं, जिनमें से कुछ सच्ची होती है जैसे सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी। लेकिन कई जोड़ियां यहां झूठी भी बनती है। शायद कुछ ऐसा ही शालीन भनोट और टीना दत्त के साथ हुआ। दोस्ती से प्यार तक का रास्ता दोनों ने कुछ जल्दी ही तय कर लिया था। बाद में दोनों के बीच के रिश्ते भी उतनी ही तेजी से बिगड़ने लगे। आपस में बढ़ती लड़ाईयों के बाद दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लेने का फैसला ले लिया।

सलमान खान पर पक्षपाती होस्ट होने का इल्जाम :
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के फैंस हर सप्ताह उनको बिग बॉस के होस्ट की सीट पर देखना और बिग बॉस 16 के प्रतियोगियों के साथ सीधे बात करते हुए देखना पसंद करते हैं। बिग बॉस के घरवालों से कभी सलमान खान प्यार से तो कभी सख्ती से पेश आते हैं। लेकिन वीकेंड के वार में प्रियंका चाहर चौधरी से शालीन भनोट तक को सलमान खान का आड़े हाथों लेना, कुछ नेटिजेंस को पसंद नहीं आया और उन्हें पक्षपाती होस्ट का टैग थमा दिया गया।

शिव ठाकरे का हिंसात्मक होना :
मराठी बिग बॉस के कंटेस्टेंट अर्चना गौतम से लेकर शालीन भनोट तक, शिव ठाकरे कई बार इनके साथ लड़ाई में पड़ चुके हैं। लेकिन शालिन भनोट के साथ हुए एक लड़ाई के दौरान शिव ठाकरे ने शालीन पर हाथ उठा दिया जो बिग बॉस के घर के नियमों के सख्त खिलाफ है। बिग बॉस विनर गौहर खान ने ट्वीट कर कहा भी था, 'शिव ने शालीन का चेहरा पकड़ा और गर्दन से उसे पीछे धकेल दिया। क्या शिव को खुद ही बाहर नहीं निकल जाना चाहिए? शालीन ने कुछ गलत नहीं किया लेकिन उन्हें बेवजह MC Stan ने जिम्मेदार ठहराया। उनकी भाषा काफी खराब थी।'

साजिद खान ने सबके सामने सिगरेट पिया :
साजिद खान का विवादों से नाता रहा है। बिग बॉस 16 के घर में भी साजिद खान का विवादों ने पीछा नहीं छोड़ा। साजिद खान से ऑडियंश उस समय काफी नाराज हो गयी, जब साजिद ने सबके सामने सिगरेट पीने का फैसला लिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हुई और ट्विटर पर भी उनके खिलाफ दर्शकों ने लिखा। लोगों ने लिखा, 'साजिद खान सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और कोई उन्हें सजा नहीं दे सकता, क्योंकि बिग बॉस उनसे डरते हैं।'


Click it and Unblock the Notifications











