Bigg Boss 16: फैमिली वीक के बीच फैंस को लगेगा झटका, लोकप्रिय कंटेस्टेंट शो से बाहर!

Abdu Rozik, Bigg Boss 16:बिग बॅास 16 टीआरपी में छाया हुआ है। इस बार सभी कंटेस्टेंट के बीच में अब्दु रोजिक ने फैंस के दिल पर राज किया है। इस वीक बिग बॅास 16 काफी भावुक एपिसोड फैंस के लिए लेकर आएगा। जहां पर घर के सभी कंटेस्टेंट का परिवार एक के बाद एक आयेंगे और इस गेम को आगे बढ़ाने के साथ एक इमोशनल सपोर्ट भी दे जायेंगे। शिव ठाकरे की मां, प्रियंका चाहर चौधरी के भाई और साजिद खान की बहन फराह खान घर के भीतर आ चुके हैं।
लेकिन इसी के साथ घर के सबसे प्यारे सदस्य अब्दु रोजिक के बिग बॅास के घर से बाहर होने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार अब्दु रोजिक जल्द ही बिग बॅास के घर से बाहर हो जायेंगे। फिलहाल इसकी कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है। लेकिन फिनाले के पहले अब्दु रोजिक का इस तरह बाहर जाना उनके फैंस को बाहर कर सकता है।
बिग बॅास के एक फैन पेज ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है कि अब्दु रोजिक शो से बाहर होंगे। इतना ही नहीं उनके बाहर जाने की तारीख भी सामने आ गई है। इसी सप्ताह 12 जनवरी को अब्दु रोजिक शो से बाहर हो जायेंगे। मिली जानकारी अनुसार अब्दु रोजिक को फिर से अपने काम के कारण शो से जाना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि एक बार बाहर जाने के बाद अब्दु रोजिक फिर से शो में वापसी नहीं करेंगे।
साथ ही यह भी खबर है कि अब्दु रोजिक को भी इस बात की जानकारी है कि उन्हें सिर्फ कुछ दिन के लिए ही घर में रहना है। उन्होंने इस बात की जानकारी घर में किसी के साथ शेयर नहीं की है। हालांकि अब्दु रोजिक को बिग बॅास 16 का फिनाले कंटेस्टेंट माना जा रहा था। ऐसे में उनका इस तरह से फिनाले के पहले चले जाना फैंस को धक्का दे सकता है। यह फैसला मेकर्स और अब्दु रोजिक के बीच क्यों हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है।


Click it and Unblock the Notifications











