Bigg Boss 16 से Sajid Khan बाहर? फराह खान ने भाई के लिए मांगी मदद, Salman Khan का बड़ा फैसला !

बिग बॅास 16 में साजिद खान को बतौर कंटेस्टेंट लेकर आना मेकर्स के लिए काफी महंगा पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। शो के टेलीकास्ट के बाद से सोशल मीडिया पर ऐसा एक भी दिन नहीं बीता है ,जब साजिद खान के साथ बिग बॅास मेकर्स और सलमान खान पर निशाना नहीं बनाया गया है। खबर है कि इस पूरे मामले को लेकर फराह खान ने अपने भाई साजिद खान के लिए सलमान से मदद मांगी है। हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने भी साजिद खान पर मी टू का गंभीर आरोप लगाया है।
ऐसे में शो में अपनी इमेज को साफ करने आएं साजिद खान के लिए बिग बॅास का सफर और भी कठिन हो गया है। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार फराह खान ने साजिद को लेकर सलमान से बात की है और कहा है कि वह उनके लिए और हालात ना बिगड़े इसमें सहायता करें। हालांकि सलमान खान के लिए अपनी दोस्त फराह खान की मदद करना इतना आसान नहीं है।
मिली जानकारी अनुसार साजिद खान को लेकर सलमान खान कोई फैसला नहीं कर पा रहे हैं। बिग बॅास के फैंस जहां साजिद को बाहर निकालने की मांग कर रही है, वहीं सलमान खान और मेकर्स के लिए इस वक्त सबसे बड़ा सवाल शो की इमेज को बचाना है। साजिद वैसे भी बिग बॅास 16 की गेम में बाकी कंटेस्टेंट के मुकाबले कोई कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं।
इस समय वह गेम में एक सलाहकार के तौर पर दिखाई दे रहे हैं। देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या साजिद खान को शो से बाहर का रास्ता दिखाया जाता है या नहीं? श्रीजिता डे इस शो की पहली कंटेस्टेंट हैं जो बाहर निकली हैं।
कई लोगों का कहना था कि मेकर्स ने एक मजबूत कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आपको बता दें कि साजिद खान पर एक नहीं बल्कि कई एक्ट्रेसेस ने मी टू का आरोप लगाया था। जिसके बाद साजिद खान को फिल्म इंडस्ट्री से भी काम मिलना बंद हो गया। चार साल बाद उन्होंने फिर से बिग बॅास के जरिए इंडस्ट्री में वापसी की है।


Click it and Unblock the Notifications












