टीवी की संस्कारी बहू का ग्लैमरस लुक देख भड़के फैन्स, बोले- मैम हमें बुरा लगता है जब आप...

Tina Datta Glamorous Photos: टीवी से लेकर बॉलीवुड में ऐसी कई सारी हसीनाएं हैं जो कि अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी खूबसूरती को लेकर भी खूब चर्चा का विषय बनी रहती है। इसीलिए आज हम आपको एक ऐसी ही टीवी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने 5 साल की उम्र से एक्टिंग की शुरुआत की थी। दरअसल हम बात कर रहे हैं टीना दत्ता की।
टीना दत्ता आज के समय पर किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और उन्हें काफी बेहतरीन शोज में भी देखा जा चुका है। उनकी एक्टिंग भी लोगों को काफी पसंद आई और इन दिनों वह किसी भी शो में दिखाई नहीं दे रही है। लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखा जाता है और फैंस के साथ में वह कनेक्ट रहती है।
लेकिन अब हाल ही में टीना दत्ता ने अपनी मालदीव से कई सारी तस्वीरों को शेयर किया है। एक वक्त था जब टीना दत्ता छोटे पर्दे पर संस्कारी बहू बनकर दर्शकों का दिल जीता करती थी। लेकिन आपको बता दें कि असल जिंदगी में टीना दत्ता काफी बोल्ड और स्टाइलिश है। इस वक्त वह मालदीव वेकेशन पर गई हुई है जहां से तस्वीरों को शेयर भी कर रही हैं।
टीना दत्ता ने इस दौरान एक से बढ़कर एक कातिलाना पोज देते हुए तस्वीरों को शेयर किया है। समंदर में ब्लैक कलर का स्विमसूट पहले हुए एक्ट्रेस काफी हॉट नजर आ रही है। इतना ही नहीं एक तस्वीर में तो उन्हें समंदर किनारे पोज देते हुए देखा जा रहा है और वह काफी ज्यादा खूबसूरत भी नजर आ रही है।
लेकिन टीवी के संस्कारी बहू यानी कि टीना दत्ता का ऐसा अंदाज देखने के बाद में फैंस काफी ज्यादा हैरान हो गए हैं। कुछ लोगों ने तो उन्हें ट्रोल कर दिया है और एक यूजर ने उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा कि "मैम हमें बुरा लगता है जब आप इस तरीके के कपड़े पहनती हो।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि टीना दत्ता ने वैसे तो काफी सारे मशहूर शोज में काम किया है। लेकिन उनका सबसे ज्यादा पापुलैरिटी 'उतरन' सीरियल से मिली और इसी से वह घर-घर में काफी ज्यादा मशहूर हो गई थी। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी बनी हुई है। बॉलीवुड में भी वह 'परिणीता' फिल्म से डेब्यू कर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











