सुंबुल तौकीर खान के पिता ने बताया कौन बनेगा BIGG BOSS 16 Winner, फैंस हो जायेंगे हैरान !

Bigg Boss 16 Winner:बिग बॅास 16 से सुंबुल तौकीर खान बाहर आ गई हैं। शो से बाहर आने के बाद सुंबुल के पिता तौकीर खान ने प्रियंका चाहर चौधरी और शालीन भनोट पर निशाना साधा है। 19 साल की उम्र में सुंबुल तौकीर खान का बिग बॅास के घर में सफर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। अपनी बेटी के निकलने के बाद तौकीर खान का कहना है कि वह शिव ठाकरे या फिर एमसी स्टैन को शो का विजेता बनते हुए देखने चाहते हैं।
Recommended Video
उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी और शालीन भनोट के खिलाफ भी अपनी आवाज को बुलंद किया है। एक वेबसाइट से बात करते हुए तौकीर खान ने कहा है कि नॉमिनेशन देखने के बाद मुझे पता था कि सुंबुल बाहर हो जाएगी। मैंने जब यह देखा कि वह शो से बाहर हो गई है, मैं इससे बहुत अधिक खुश था। मेरे लिए यह बहुत अच्छा हुआ कि वह शो से बाहर हो गई। वो इस वजह से कि शो से बाहर आने पर मैंने उसके चेहरे पर खुशी देखी।
अगर ऐसा नहीं होता तो एमसी स्टैन या फिर शिव ठाकरे को नॅॅामिनेशन में देखकर वो बहुत अफसोस किया करती। तौकीर खान ने अपनी बेटी के गेम पर कहा कि मेरी बेटी एक ट्रेंड डांसर है। मैं कोरियोग्राफर हूं। वह इतनी देर नहीं कर सकती जैसा कहा जा रहा है। बिग बॅास 16 के विजेता के बारे में पूछे जाने पर सुंबुल के पिता ने बेटी की पसंद का पूरा ध्यान रखा है।
उन्होंने कहा कि शिव और स्टैन दोनों ही सुंबुल के भाई हैं। देखना फिनाले में यह दोनों ही सलमान खान के पास खड़े होंगे। या तो शिव नहीं तो स्टैन बिग बॅास 16 के विजेता बनेंगे। वह आगे कहते हैं कि मेरा मानना है कि प्रियंका चाहर चौधरी यह शो नहीं जीत सकती हैं। वह हमेशा शो में चिल्लाती हुई आयी हैं। आपको एक रियल इंसान के तौर पर खुद को दिखाना होता है। मेरे हिसाब से रियल रहने में शिव और स्टैन सबसे अधिक फिट रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












