सौंदर्य शर्मा की लग गई लॅाटरी, शहनाज गिल के साथ करोड़ों की बॅालीवुड फिल्म , फैंस के लिए बड़ी खबर

Soundarya sharma : बिग बॅास 16 इस बार सभी कंटेस्टेंट के लिए लकी रहा है। बिग बॅास 16 फिनाले के करीब पहुंच गया है। साथ ही शो के बाहर आए कई सदस्यों की किस्मत के भी ताले खुल चुके हैं। जी हां, हाल ही में यह खबर आयी थी कि टीना दत्ता को साउथ की कोई बड़ी फिल्म का प्रस्ताव मिला है। वहीं अब मीडिया रिपोर्ट अनुसार सौदर्या शर्मा की भी किस्मत खुल गई है।
खबर यह है कि शहनाज गिल के साथ सौंदर्य शर्मा अपना बॅालीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। मिली जानकारी अनुसार बिग बॅास 16 के कंटेस्टेंट और निर्माता साजिद खान अपनी फिल्म के लिए सौंदर्य शर्मा को साइन करने का पूरा मन बना चुके हैं। साजिद खान ने शो छोड़ने के बाद वीकेंड के वार पर एक इशारा भी दिया था। सलमान खान ने पूछा था कि वह अगर बिग बॅास के कंटेस्टेंट को लेकर फिल्म बनाते तो किसको कास्ट करते।
साजिद खान ने सौंदर्य शर्मा का नाम सबसे ऊपर रखा था। साजिद खान के साथ सौंदर्य अपनी इस फिल्म को लेकर जल्द कोई जानकारी शेयर कर सकती हैं। साजिद खान को बिग बॅास का फाइनल कंटेस्टेंट माना जा रहा था। लेकिन फिल्म का काम पूरा करने के लिए उन्हें शो से बाहर आना पड़ा। साजिद खान की इस कॅामेडी फिल्म की लीड हीरोइन शहनाज गिल होने वाली हैं।
शहनाज गिल ने काफी समय पहले साजिद खान की इस फिल्म को साइन कर लिया है। बताया जा रहा है कि साजिद खान की यह फिल्म अप्रैल महीने में फ्लोर पर उतरेगी। मी टू केस होने के तकरीबन 4 साल बाद साजिद खान बतौर निर्माता-निर्देशक बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले सौंदर्य ने भी अपने एक फोटोशूट के वीडियो की झलक साझा की और यह बताया था कि कुछ बड़ा उनके लिए होने जा रहा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो बिग बॅास 16 से बाहर आना सौंदर्य शर्मा के लिए लकी साबित हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications