Soundarya Sharma: जरा सी स्कर्ट पहनकर कुत्ता घुमाने लगी ये हसीना, नीचे बैठी तो...

Bigg Boss 16 Fame Soundarya Sharma

Soundarya Sharma Video: 'बिग बॉस 16' से लोगों के दिलों में छाने वाली, सुर्खियां बटोरने वाली हसीना सौंदर्या शर्मा का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। आपको बता दें, सौंदर्या शर्मा पिछले दिनों 'बिग बॉस 16' में थीं और फिर बिग बॉस खत्म होने के बाद वो कई कंटेस्टेंट्स के साथ पार्टी करती हुई भी नजर आई थीं। हालांकि, 'बिग बॉस' खत्म होने के बाद एकाएक फिर से सौंदर्या के सौदर्य और हॉटनेस के चर्चे होने लगे हैं। हालिया वीडियो में एक्ट्रेस ने अपनी बोल्डनेस भर-भरकर दिखाई है और जिसने भी ये वीडियो देखा वो बस सौंदर्या का दीवाना ही हो गया।

ऊप्स मोमेंट होने से बचा
हाल ही में सौंदर्या का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो अपने पेट डॉग को घुमाने निकली हैं। इस दौरान सौंदर्या ने इतनी छोटी सी स्कर्ट पहनी थी कि हर किसी का ध्यान सिर्फ उन्हीं पर ही जाने लगा। यही नहीं, सौंदर्या ने इसी छोटी सी स्कर्ट को पहने हुए नीचे बैठने लगीं और कैमरा भी उन्हीं की तरफ था. सौंदर्या बस जरा सा बचीं वर्ना उनका ऊप्स मोमेंट कैमरे में कैद हो जाता।

पठान का स्टेप भी किया
एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू कलर का फ्लोरल को-ऑर्ड सेट पहना हुआ है, जिसमें वो काफी खूबसूरत भी लग रही हैं। कैमरे की नजर पड़ते ही सौंदर्या शर्मा शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का सिग्नेचर स्टेप करने लग जाती हैं। सौंदर्या का ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

फेक लव स्टोरी
बता दें, सौंदर्या शर्मा बिग बॉस में काफी लंबे समय तक रही थीं। वह टॉप 6 में शामिल होने से पहले ही शो से बाहर हो गईं। शो में उनका नाम गौतम विज के साथ अपनी नजदीकियों को लेकर खूब चर्चा में रहा था। दोनों कैमरे के सामने खुलकर रोमांस करते दिखे थे, लेकिन शो से एविक्शन के बाद दोनों अब तक साथ नजर नहीं आए हैं। शो में रहने के दौरान दोनों पर फेक लव स्टोरी दिखाने के आरोप भी लगे थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सौंदर्या शर्मा एक डेंटिस्ट हैं और दिल्ली के कई अस्पतालों में वो काम कर चुकी हैं। उन्होंने डॉक्टर बनने के बाद एक्टिंग सीखने के लिए थिएटर ग्रुप जॉइन किया। उन्हें गिटार बजाने का बेहद शौक है साथ ही कार रेसिंग में भी वो दिलचस्पी रखती हैं। सौंदर्य शर्मा 'रक्तांचल' नाम की वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं और इस वेब सीरीज के लिए झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का खिताब भी मिल चुका है।

Read more about: soundarya sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X