भारती सिंह ने खोला शिव ठाकरे की शादी का सच ? तस्वीर देखते ही कर दिया ऐसा कमेंट, खुल गया राज
बिग बॉस फेम शिव ठाकरे को कौन नहीं जानता। शिव ठाकरे अकसर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ और है। इस बार शिव ठाकरे अपने काम की वजह से नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी की वजह से हेडलाइन में आए हैं। बता दें कि शिव ठाकरे की एक तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि शिव ठाकरे ने शादी रचा ली है। एक्टर की गुपचुप हुई शादी की तस्वीरें देख फैन्स भी हैरान रह गए हैं।

क्या सच में शिव ठाकरे ने कर ली शादी
शिव ठाकरे की वेडिंग फोटो देख लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं किसी का कहना है कि यह शूटिंग की तस्वीरें हैं तो किसी ने कहा कि क्या सच में शिव ठाकरे ने शादी कर ली ? कई फैन्स तो शिव को शादी की बधाई देते थक नहीं रहे हैं। शिव ठाकरे की शादी को लेकर तमाम अटकने लगाई जा रही हैं, लेकिन अभी तक एक्टर ने यह साफ नहीं किया है कि यह तस्वीरें उनकी शादी की हैं या शूटिंग की, लेकिन अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करने के साथ वह लिखते हैं 'आखिरकार' शिव ठाकरे के इस शब्द ने फैन्स के और भी ज्यादा कंफ्यूज कर दिया है।
क्यों छिपाया दुल्हन ने अपना मुंह
लेकिन अगर शिव ठाकरे ने सच में शादी कर ली है तो एक बड़ा सवाल यहां यह खड़ा हो रहा है कि आखिर उन्होंने अपनी दुल्हन का चेहरा क्यों छिपाया है ? जी हां, जहां आज कल के टाइम में ब्राइड अपना लुक बढ़ चढ़कर दिखाती हैं, वहीं शिव ठाकरे की पत्नी तस्वीर में पीठ करके खड़ी नजर आ रही हैं। ऐसे में अब तो बस फैन्स शिव ठाकरे की ऑफिशियल घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
भारती सिंह ने कर दिया ऐसा कमेंट
शिव ठाकरे की शादी की तस्वीर देख सितारों की तो कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां भारती सिंह ने चौंकते हुए कमेंट किया- ये कब हुआ भाई, बधाई हो। वहीं पूनम पांडे, नायरा बनर्जी, अंजली अरोड़ा समेत तमाम सितारों ने कमेंट कर एक्टर को बधाई दी।


Click it and Unblock the Notifications











