..................... बिग बॅास 16 फेम शिव ठाकरे ने ्अपनी हार और एम सी स्टेन की जीत पर बड़ा बयान दिया है।Bigg Boss 16 Fame Shiv thakare gave a big statement on his defeat and mc stan victory  - Hindi Filmibeat

बिग बॅास 16 का विनर नहीं बनने पर शिव ठाकरे ने दिया ऐसा बयान, प्रियंका के फैंस को लगेगा झटका

Shiv Thakare, Priyanka Chahar

Shiv Thakare on Bigg Boss 16:बिग बॅास 16 के विनर बनने से कुछ दूरी पर शिव ठाकरे का सफर खत्म हो गया। यह माना जा रहा था कि शिव ठाकरे शो के विजेता बन सकते हैं। लेकिन शिव ठाकरे के खास दोस्त एम सी स्टेन को शो पर सबसे अधिक पसंद किया गया। एम सी स्टेन बिग बॅास 16 के विजेता बन गए। अपने खास दोस्त के जीत पर और खुद की हार पर शिव ठाकरे ने प्रतिक्रिया दी है।

बिग बॅास 16 से बाहर आने के बाद शिव ठाकरे ने मीडिया से बात की। शिव ने बताया कि रियलिटी शो का पहला रनर अप बनने के बाद उन्हें कैसा महसूस हुआ है। शिव ठाकरे ने कहा कि ट्रॉफी मेरी मंडली में गई है। जो होना था वो हो गया है। जीत मेरे दोस्त एम सी स्टेन के हाथ में गई है। मैं इस बात को लेकर खुश हूं। मुझे खुशी है कि आखिरी दिन तक मैं विजेता बनने की होड़ में वहां पर बना रहा था।

शिव ने आगे कहा कि जो चीज मैंने शिद्दत से की है। वह मुझे मिली भी है। मुझे भी काफी सराहना मिली है। मैं यह सकता हूं कि जिस चीज के लिए मैं वहां पर गया था वह साथ लेकर आया हूं। शिव कहते हैं कि कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं होती हैं। लेकिन कई सारी चीजें हमारे अच्छे के लिए भी होती हैं। इससे हमारे अंदर आगे बढ़ने की भूख कभी कम नहीं होती है।

काम करने की मेरी भूख बढ़ गई है। मेरे आगे जो दरवाजा खुला होगा मैं और भी सारे शो करूंगा। मैं खुश हूं कि जो मेरे साथ खड़े हैं मैं भी उनके साथ खड़ा रहूंगा। मैं किसी ना किसी तरह से उनकी मदद करने की कोशिश करूंगा।शिव ने यह भी कहा कि मंडली की एकता को कई लोगों ने तोड़ने की कोशिश भी की है।

Read more about: bigg boss 16 bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X