बिग बॉस में हारने के बाद पर्दे से गायब हुईं ये हसीना, घर बैठे-बैठे होने लगी एंग्जायटी, बोलीं- मुझे बाहर जाने..

Priyanka Chahar Choudhary Bigg Boss 16: टीवी के पॉपुलर शो 'उड़ारियां' से प्रियंका चाहर चौधरी को काफी ज्यादा पापुलैरिटी हासिल हुई। इसके बाद उन्होंने 'बिग बॉस 16' में भी पार्टिसिपेट किया। लेकिन आखिरी मौके पर वह विनर बनने से चूक गई और सेकंड रनर अप रही। बिग बॉस के बाद नागिन सीरियल और शाहरुख संग फिल्म में काम करने को लेकर खबरें आई थी।
हालांकि आपको बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी को कहीं भी देखा नहीं गया। बिग बॉस से सफलता हासिल करने के बाद वह अचानक से टीवी इंडस्ट्री से गायब हो गई। वह ना तो किसी इवेंट ना किसी पार्टी या फिर शो में नजर आ रही थी। अब इसके पीछे की वजह का खुद एक्ट्रेस ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में खुलासा किया।
प्रियंका चाहर चौधरी ने बताया कि उनको सोशल एंजायटी हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि "मैं उड़ारियां सीरियल से पहले काफी सोशल पर्सन थी। लेकिन ढाई साल शो में बेहद बिजी शेड्यूल रहा। शो खत्म हो जाने के बाद में मैं घर पर रही और सीधा बिग बॉस हाउस में जाकर लॉक हो गई। बिग बॉस से बाहर आने के बाद मुझे सोशल एंजायटी होने लग गई थी।"
प्रियंका चाहर चौधरी ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि यह क्या हुआ है। ना तुम्हें पार्टी में जा रही थी और ज्यादा लोगों के बीच मुझे काफी अजीब सा लगने लगा। शायद मुझे थोड़ा सा वक्त चाहिए था और बाद में मैंने इस बात को रिलाइज किया कि मुझे फेम और पब्लिक गैदरिंग ही तो चाहिए थी।"
'उड़ारिया' एक्ट्रेस प्रियंका ने इस पर आगे कहा कि तब जाकर मैं खुद को इन सब चीजों के लिए नॉर्मल बनाया। उन्होंने कहा कि यह उनका माइंड स्टेट था और किसी का कुछ भी इसमें लेना-देना नहीं है। वह सोशल गैदरिंग में नहीं जाया करती थी और काम के लिए कभी भी मना नहीं करती थी। इन दिनों वह अपने प्रोजेक्ट्स को काफी संभलकर चुन रही है। उन्हें कई पंजाबी फिल्में भी ऑफर हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











