डिप्रेशन के कारण 40 दिन अस्पताल में एडमिट हुईं Bigg Boss 16 की यह कंटेस्टेंट, बुरी खबर

Bigg Boss 16:बिग बॅास 16 के लोकप्रिय कंटेस्टेंट में एक नाम निम्रत कौर अहलुवालिया का भी शामिल है। बिग बॅास शो में कुछ समय पहले निमृत कौर ने इस बात का खुलासा किया था कि वह डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं। निम्रत कौर ने बताया था कि शो में आने से पहले वह इसका इलाज कराने के साथ दवाई भी ले रही थीं। इसे लेकर सलमान खान और खुद बिग बॅास ने भी उन्हें मजबूत रहने की सलाह दी थी।
निम्रत कौर कई बार शो में अपनी भावनाओं को दिखाते हुए रो पड़ी हैं। इसे लेकर उन्हें कई दफा ट्रोल भी किया गया है। निमृत कौर के डिप्रेशन को लेकर उनके खास दोस्त माहिर पांढी ने खुलासा किया है। माहिर ने बताया है कि कैसे निमृत कौर काफी समय तक अस्पताल में एडमिट रही हैं।माहिर पांढी ने निमृत को लेकर कहा कि वह एक फाइटर हैं। निमृत को एक दफा अस्पताल में एडमिट भी करवाना पड़ा था।
उन्होंने 40 दिनों तक अपना इलाज अस्पताल में करवाया था। माहिर ने अपनी बात को आगे बताते हुए कहा कि उसने काफी मुश्किल समय देखा है। लेकिन कभी भी हार नहीं मानी है। निमृत कौर खुद इस बीमारी से ठीक होना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने दवा भी ली। दवा के कारण ही निमृत कौर का वजन भी तेजी से बढ़ने लगा था। ऐसे में एक्ट्रेस को तब काफी बुरी तरह ट्रोल किया गया।
निमृत ने कभी भी अपनी बीमारी और डिप्रेशन से हार नहीं मानी। वह लगातार मानसिक बीमारी से जूझती रही हैं। आपको बता दें कि माहिर काफी समय से निमृत कौर के साथ अपनी कई सारी तस्वीरें पोस्ट कर चुके हैं। यह भी कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











