Gautam Vig का Photoshoot, लगाया आईलाइनर, ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक- सौंदर्या दिख रहे हो भाई

Gautam Vig Photoshoot : बिग बॅास 16 के कंटेस्टेंट गौतम विग ने शो से बाहर आकर अपना एक फोटोशूट करवाया है। गौतम विग का हेयर स्टाइल देखकर उन्हें इसके लिए बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। शो के शुरुआत में सलमान खान ने बताया था कि गौतम को टीवी इंडस्ट्री का ऋतिक रोशन बुलाया जाता है। शो में आने के साथ ही सौंदर्या के साथ अपने रोमांस को लेकर गौतम ने पूरी चर्चा बटोरी।
हालांकि सौंदर्या के साथ उनके रिश्ते को शो के भीतर और बाहर काफी ट्रोल किया गया। इस बार गौतम के इस लुक को देखने के बाद भी कई लोगों को सौंदर्या की याद आ गई है। गौतम विग ने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है। इस फोटोशूट को कई लोगों ने सौंदर्या 2.0 का नाम दे दिया है।
इस फोटोशूट पर कई लोग ऐसे भी हैं जो उनके किलिंग लुक की तारीफ कर रहे है। यहां वह डार्क मोड में काफी इंटेस दिखाई पड़ रहे हैं। गौतम विज ने अपने इस लुक की 2 फोटो शेयर की हैं। पहली फोटो में उनके बाल बिखरे हुए हैं। दूसरी फोटो में उन्होंने लेपर्ड प्रिंट जैकेट में क्लीवेज दिखाते हुए स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। गौतम ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की है। उनका अनुभव इन तस्वीरों में साफ नजर आता है।
गौतम ने अपनी आंखों को भी काफी स्टाइलिश किया है। गौतम ने आंखों पर आईलाइनर लगा रखा है। गौतम ने इन फोटो के साथ कैप्शन लिखा है कि ट्रेंड से भरी दुनिया में मैं हमेशा टाइमलेस क्लासिक बना रहूंगा। गौतम की इन फोटोज पर एक यूजर ने सवाल किया है कि लड़के भी आईलाइनर लगाते हैं? एक ट्रोलर ने लिखा है कि लिपस्टिक की कमी थी केवल। वहीं एक ने तो यह लिखा है कि सौंदर्या की आईलाइनर गौतम ने बिग बॅास से चोरी कर ली। आप भी देखिए गौतम विग का यह वायरल हुआ फोटोशूट।


Click it and Unblock the Notifications