'बिग बॉस' 16 फेम अब्दु रोजिक को मिला बड़ा मौका, इस कॉमेडी शो में आएंगे नजर

Abdu Rozik latest update: 'बिग बॉस 16' से हर घर में पॉपुलर हुए अब्दु रोजिक के फैंस उनसे बेहद प्यार करते हैं। बिग बॉस 16 खत्म हो चुका है और इस सीजन के विजेता एमसी स्टैन बन चुके हैं। लेकिन, बिग बॉस खत्म होने के बाद भी शो के फैंस के बीच अब्दु रोजिक का क्रेज कम नहीं हो रहा है। लोग अब्दु को अभी भी देखना चाहते हैं। अब्दु की सलमान खान ने भी जमकर तारीफ की थी। वहीं, अब अब्दु जल्द ही धमाका करने वाले हैं।
अब्दु के फैंस के लिए गुड न्यूज ये है कि, अब्दु जल्द ही 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आ सकते हैं। अब्दु रोजिक ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वो जल्द ही 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आ सकते हैं। पापाराजी से बातचीत में अब्दु ने कहा- 'मैं कपिल शर्मा शो में जा रहा हूं।' जिसपर पापाराजी ने मजाकिया अंदाज में उनसे कहा- 'बहुत चालाक।' यह सुनकर अब्दु मुस्कुरा उठते हैं और अपनी पॉपुलर लाइन बोलते हैं- 'यू आर वेरी चालाक ब्रो।'
मशहूर पापाराजी फोटोग्राफर वीरल भयानी ने अब्दु के इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल (viralbhayani) पर यह वीडियो शेयर किया है। बता दें कि बिग बॉस के घर में अक्सर अब्दु यह लाइन बोलते थे और उनकी यह लाइन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। उनकी ये लाइन बिग बॉस के घर में भी काफी पॉपुलर हुई थी। उनकी ये लाइन सुनते ही घरवाले भी मुस्कुरा उठते थे।
अब अपने स्टाइल में अब्दु अक्सर यह लाइन कहते हैं। अब्दु पहले भी कह चुके हैं कि वो कॉमेडी पसंद करते हैं और खास बात यह है कि खुद सलमान खान 'द कपिल शर्मा शो' के प्रोड्यूसर हैं और वो खुद चाहते थे कि, अब्दु शो में आएं। बता दें कि, अब्दु रोजिक ने कुछ समय पहले भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की थी जिसमें सलमान खान और अब्दू खूब सारी मस्ती और मजाक करते नजर आ रहे थे।
ऐसे में अगर अब्दु 'द कपिल शर्मा शो' में जाते हैं तो जाहिर है शो में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाते नजर आएंगे। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और उनके फैंस उन्हें शो में देखना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications