'बिग बॉस' से लोगों का दिल जीतने के बाद अब अब्दु रोजिक अब मुंबई में खोलेंगे अपना रेस्तरां

Abdu Rozik Restaraunt In Mumbai: बिग बॉस से लोगों के दिलों में छाने वाले अब्दु रोजिक जल्द ही एक कमाल का काम करने वाले हैं। अब्दु का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने लोगों को खुशखबरी दी है। अब्दु ने बताया है कि वो जल्द ही अपना रेस्तरां खोलने वाले हैं। यह खबर सुनकर हर कोई खुश हो गया है। आपको बता दें, अब्दु रोजिक बिग बॉस 16 में नजर आए थे, वो भले ही शो ना जीत पाए हों लेकिन उन्होंने लाखों दिलों को जीत लिया था।
अब्दु का नया रेस्तरां
अब्दु रोजिक का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो एयरपोर्ट पर नजर आ रहे है। पैपराजी जब उनसे हाल-चाल पूछते हैं तो अब्दु कहते हैं कि वो जल्द ही मुंबई में अपना रेस्तरां खोलेंगे। वो जब वापस आएंगे तो अपने रेस्तरां के लिए काम करना शुरू करेंगे। जैसा कि बिग बॉस में आप सब ने देखा होगा की अब्दु का 'Burgiir' यानी बुर्गिर (बर्गर) शब्द काफी पॉपुलर हुआ था। अब अब्दु मुंबई में 'Burgiir' नाम का एक रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वो 6 मार्च को वापस इंडिया आएंगे और तब मुंबई में अपना नया रेस्टोरेंट खोलेंगे। इतना ही नहीं, अब्दू ने लोगों को रेस्तरां खुलने के बाद इनवाइट भी किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं, कुछ लोगों का कहना है कि अब्दु जल्द ही यहां पर बस जाएगा।
अब्दु को मिला खूब प्यार
आपको बता दें, अब्दु रोजिक एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं इसके अलावा वो गाना भी गाते हैं। अब्दु रोजिक जब भारत आए तो उनको लोगों का खूब प्यार मिला और उन्हें बिग बॉस का सबसे क्यूट मेंबर भी माना गया। 'बिग बॉस 16' में आने के बाद अब्दु की प्रसिद्धि लगातार बढ़ती चली गई और आज पूरा देश उन्हें जानता है। उन्होंने हाल ही में अपना एक गाना रिलीज किया है, जिसे लोगों ने अपना खूब प्यार दिया।


Click it and Unblock the Notifications