क्यों Fahmaan Khan ने अपनी इमली sumbul के लिए लिखा- Bigg Boss 16 नहीं जीतेगी?

बिग बॅास 16 में सुंबुल तौकीर खान भले ही खुद के लिए खडी नहीं हो पा रही है। लेकिन शो के बाहर उनके फैंस लगातार अपनी स्टार के लिए अपना सपोर्ट दिखा रहे हैं। इमली टीवी शो से सुंबुल तौकीर खान को ढेर सारी लोकप्रियता मिली। साथ ही इसी शो से सुंबुल को मिला है एक प्यारा दोस्त जिसका नाम है फहमान खान। फहमान खान लगातार सोशल मीडिया और कई मीडिया इंटरव्यू में सुंबुल के लिए अपना सपोर्ट दिखा चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर से फहमान खान ने सुंबुल के लिए खास मैसेज अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। अपनी खास दोस्त सुंबुल के लिए फहमान खान ने जन्मदिन का मैसेज शेयर किया है। जो यह बताता है कि दूर रहकर भी दोनों के बीच दिल का रिश्ता कायम है। फहमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सुंबुल तौकीर और खुद की प्यारी मस्ती भरी तस्वीर शेयर की है।

फहमान खान का सुंबुल के लिए संदेश
इस फोटो में दोनों एक साथ फनी पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। फहमान खान ने इस तस्वीर के साथ सुंबुल तौकीर खान के लिए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है।उन्होंने सुंबुल को जंगली बताया है। कैप्शन में सुंबुल के लिए लिखा है कि हैप्पी बर्थडे जंगली। जीतकर आना और नहीं जीतेगी तो थोड़ा और जल्दी मिलेगी हम सबको। दोनों बढ़िया है।

सुंबुल को इतनी सारी फीस
बता दें कि सुंबुल तौकीर खान बिग बॅास 16 की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट हैं। उन्हें एक एपिसोड के पीछे 2 से 4 लाख की फीस मिल रही है। इमली शो में फहमान खान को आर्यन की भूमिका में सबसे अधिक पसंद किया गया। दोनों को लीड रोल में काफी पसंद किया गया।

फहमान की बिग बॅास 16 में एंट्री?
बीच में यह भी खबर आ रही थी कि सुंबुल का हौसला बढ़ाने के लिए बिग बॅास 16 में फहमान खान की एंट्री हो सकती है। हालांकि फहमान खान ने साफ किया कि शो में जाने की अभी उनकी कोई इच्छा नहीं है।

सुंबुल तौकीर खान का गेम खराब
शो के मेकर्स और सलमान खान ने भी कई दफा सुंबुल तौकीर खान को अपना गेम खेलने की कड़ी हिदायत दी है। लेकिन शालीन भनोट और टीना दत्ता के साथ सुंबुल तौकीर खान का गेम बिगड़ता चला जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications