Bigg Boss 16 : Sumbul का गेम देख खुशी से झूमे Fahmaan, कैमरे पर दिया Kiss, बोली- इतनी बड़ी बात

Sumbul Touqeer khan, Fahmaan Khan

Fahmaan Khan On Sumbul Touqeer Khan Game:बिग बॅास 16 में सुंबुल तौकीर खान ने गेम पर फोकस करना शुरू कर दिया था। शुरू में शालीन भनोट और टीना दत्ता के कारण सुंबुल तौकीर खान दबी हुई दिख रही थीं। लेकिन अब वह खुल कर अपने विरोध में उठने वाली आवाज बन रही हैं। सुंबुल तौकीर खान के खास दोस्त फहमान खान को इसके पीछे की वजह माना जा सकता है।

फहमान खान के जाने के बाद सुंबुल तौकीर खान ने फिर से गेम में वापसी की है। वहीं घर से बाहर आकर फहमान खान ने एक बार फिर से सुंबुल तौकीर खान के गेम के बारे में बात की। उन्होंने सुंबुल के लिए कैमरे के सामने Kiss तक दे दिया है। हाल ही में फहमान खान को एक इवेंट में देखा गया। इस वक्त उनसे पूछा गया कि वह इस सीजन के फाइनल में किसे टाॅप 3 में देखना चाहते हैं?

इस पर फहमान खान ने जवाब दिया कि शिव ठाकरे, सुंबुल तौकीर खान, प्रियंका चाहर चौधरी। इसके बाद फहमान खान से सुंबुल के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि वह आग लगा रही हैं आग। इसके बाद फहमान खान अपनी खास दोस्त सुंबुल को फ्लाइंग किस देते हुए नजर आते हैं। फैंस फहमान खान के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इमली टीवी शो में फहमान खान और सुंबुल की मुलाकात हुई थी। दोनों की जोड़ी इस शो से काफी लोकप्रिय हुई। शो के बाहर भी दोनों की दोस्ती के काफी किस्से हैं।

यह भी कहा जाता है कि फहमान खान और सुंबुल के बीच रिश्ता दोस्ती से बढ़कर हैं। फहमान और सुंबुल के फैंस के बीच इतना क्रेज है कि बिग बॅास 16 में दोनों को साथ देखकर फैंस खुशी से झूम उठे थे। यहां तक कि फहमान खान के बिग बॅास से जाने से सुंबुल तौकीर खान के साथ इमली के फैंस भी काफी निराश हुए थे। फिलहाल फहमान खान नया शो धर्म पत्नी कर रहे हैं। वह सुंबुल को अपना पूरा सपोर्ट दे रहे हैं। बिग बॅास में भी फहमान खान ने सुंबुल की हिम्मत गेम खेलने के लिए बढ़ाई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X