..................... Bigg Boss 16 Ex Contestant Priyanka Chahar Choudhary Sensual Video Gone Viral On Internet - Hindi Filmibeat

Priyanka Chahar Choudhary: सिर्फ चादर लपेटे नजर आई 'बिग बॉस 16' की ये हसीना, सुबह उठते ही किया ये काम

Priyanka Chahar Choudhary Viral Video

Priyanka Chahar Choudhary Video: 'बिग बॉस 16' से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाली प्रियंका चाहर चौधरी को हर कोई विनर बनते देखना चाह रहा था। जैसे-जैसे 'बिग बॉस 16' का फिनाले करीब आ रहा था, वैसे-वैसे लोगों को लगने लगा था कि इस बार का 'बिग बॉस' प्रियंका ही जीतेंगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बल्कि प्रियंका सैकेंड रनर अप बनकर शो से आउट हो गईं। इस बीच प्रियंका का एक पुराना वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपना कातिलाना अंदाज फैंस को दिखाती नजर आ रही हैं। प्रियंका के इस अंदाज को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

प्रियंका का पुराना वीडियो वायरल
प्रियंका चौधरी के फैंस ने एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो वायरल कर दिया है, जिसमें वो सुबह उठकर सुकून भरी कॉफी का आनंद उठा रही हैं। जी हां, प्रियंका ने साल 2020 में अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो डाला था, जिसमें वो सिर्प चादर लपेटे नजर आ रही हैं। सुबह-सुबह बिस्तर से उठने के बाद वो खिड़की से बहारों का आनंद ले रही हैं और साथ ही में कॉफी भी पी रही हैं। चौधरी ने वीडियो को कैप्शन के साथ पोस्ट किया, "मेरी सुबह की कॉफी के साथ जिन चीजों ने मुझे खुशई दी!" प्रियंका का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

नहीं मिला फिल्म का ऑफर
सीरियल 'उड़ारिया' से फेमस हुई प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 की विनर ट्रॉफी की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही थी। अपनी लीडरशिप क्वालिटी की वजह से प्रियंका शो के फिनाले तक पहुंची और सेकंड रनर अप रही। ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ की और कहा, "मेरे लिए प्रियंका ही विनर हैं, क्योंकि उन्होंने बहुत हिम्मत दिखायी है।" बिग बॉस का विनर एम सी स्टेन को घोषित किया गया और शिव ठाकरे पहले रनर अप रहे। पिछले दिनों खबर आ रही थी कि उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' में काम करने का मौका मिला है। लेकिन इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि "मुझे शाहरुख खान सर की फिल्म के बारे में कोई जानकारी नहीं है क्योंकि मैं अभी बाहर आई हूं और मुझे किसी के साथ बात करने का मौका नहीं मिला है। हां लेकिन सलमान सर ने मुझसे मिलने को जरूर कहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X