Tunisha Sharma Suicide पर आया सबसे बड़ा बयान- एक लड़की जो केवल 20 साल की थी ..मैं भी डिप्रेशन में था

Ankit Gupta on Tunisha Sharma Suicide :बिग बॅास 16 से अंकित गुप्ता बाहर आ गए हैं। शो से बाहर आने के बाद अंकित गुप्ता को टीवी जगत की चौंकाने वाली खबर मिली। अंकित गुप्ता को जानकारी मिली कि टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने सुसाइड कर लिया है। 20 साल की तुनिषा शर्मा ने अपने टीवी शो अली बाबा दास्तान ए काबुल के सेट पर टी ब्रेक के दौरान सुसाइड कर लिया। इस खबर से इंडस्ट्री से जुड़ा हर कलाकार काफी हैरान है। महज 20 साल की उम्र में डिप्रेशन का शिकार होकर तुनिषा ने अपनी जान गंवा दी। ऐसे में मीडिया से बातचीत के दौरान अंकित गुप्ता ने भी तुनिषा के सुसाइड पर बात की है। पैपराजी और मीडिया के सामने तुनिषा के सुसाइड के सवाल पर अंकित गुप्ता ने खुद के डिप्रेशन का भी जिक्र किया है।

एक लड़की जो केवल 20 साल की थी
अंकित ने जवाब देते हुए कहा है कि यह खबर मेरे लिए हैरान करने वाली है। एक लड़की जो केवल 20 साल की थी, उसने सुसाइड कर लिया। अंकित बताते हैं कि मैं भी डिप्रेशन के दौर से निकला हूं। मैं समझ सकता हूं कि वो केवल एक पल होता है।

सबसे बड़ी प्राथमिकता आपके माता-पिता
वह आगे कहते हैं किअगर उस पल में आप किसी से बात करो, या फिर कोई आपको समझा पाए, फिर बस वो पल अपने आप पास हो जाता है। फिर आप अपनी जिंदगी का इतना बड़ा फैसला नहीं ले सकते हैं। अंकित गुप्ता ने कहा कि मेरे अनुसार आपकी जिंदगी की सबसे बड़ी प्राथमिकता आपके माता-पिता होने चाहिए।

कीमती जिंदगी को दांव पर नहीं
किसी एक चीज के लिए अपनी कीमती जिंदगी को दांव पर नहीं लगाना चाहिए। आपको अपने मानसिक और शारीरिक सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आपको बता दें कि तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को शूटिंग के बीच सुसाइड कर लिया।

बेटी को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप
बताया जाता है कि मेकअप रूम में एक्ट्रेस का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने तुनिषा की मां के शिकायत के आधार पर अली बाबा एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है। शीजान पर तुनिषा की मां ने बेटी को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। शीजान के परिवार का कहना है कि उनका बेटा बेगुनाह है। यह केवल उसे फंसाने के लिए किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











