Bigg Boss 16 Viral Video: शॉकिंग Elimination, Abdu Rozik को सलमान ने किया घर से बाहर

बिग बॅास 16 में इस वीक कौन घर से बाहर होगा? इसे लेकर लगातार कई तरह की रिपोर्ट सामने आ रही है। बिग बॅास 16 का नया प्रोमो फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला है। इस वीक घर से बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं। इस फेहरिस्त में 19 साल के क्यूट अब्दु रोजिक का नाम भी शामिल है। अब्दु रोजिक इस वीक घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है। नए प्रोमो अनुसार सलमान खान इस बात की घोषणा करते हैं कि अब्दु रोजिक घर से बाहर हो जायेंगे।
वीकेंड का वार के एपिसोड में सलमान ने अब्दु रोजिक की जमकर तारीफ की। सलमान ने यह कहा कि जिस तरह से अब्दु गेम को खेल रहे हैं, उन्हें गर्व है। सलमान ने कहा कि अब्दु ना झूठे रिश्ते बनाता है। ना तो वो लड़ाई करता है। लेकिन फिर भी वह घर का सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट हैं। सलमान ने अब्दु और सुंबुल की तुलना भी की।
नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि घरवालों ने अब्दु रोजिक को नॉमिनेट किया। ऐसे में सलमान ने सभी को फटकार लगाई है। सलमान ने कहा कि अब्दु इस शो में रहना सबसे अधिक डिजर्व करता है। अब्दु को नॅामिनेट करने के लिए सलमान घरवालों को सबक सिखाते हैं। सलमान गुस्से में कहते हैं कि आप अब्दु को नॉमिनेट करते हैं, यह कहते हैं कि वह मजबूत कंटेस्टेंट हैं।
नतीजा देखना है आपको? अब्दु छोड़कर जा रहा है। यह सुनकर सभी घरवाले शॅाक्ड हो जाते हैं। अब्दु रोजिक के घर से बाहर होने की खबर सुनकर निम्रत कौर अहलूवालिया रोने लगती हैं। निम्रत रोते हुए कहती हैं कि नो सर..प्लीज नो सर। बता दें कि क्या अब्दु सच में शो से बाहर हो जायेंगे। यह इस वीकेंड पता चल जाएगा। लेकिन इस प्रोमो के सामने आने के बाद अब्दु रोजिक के फैंस को इस पर यकीन नहीं हो रहा है। बता दें कि बिग बॅास के पिछले कई सीजन के बाद घर में अब्दु रोजिक के जरिए दिल से पूरी तरह से साफ कंटेस्टेंट आया है।


Click it and Unblock the Notifications











