Exclusive Gautam Vig: Bigg Boss 16 से आउट होना बड़ा झटका, शिव ठाकरे मां-बाप पर जाता है

Gautam Vig Elimination Bigg Boss 16: बिग बॅास 16 से गौतम विज बाहर आ गए हैं। शो से बाहर आने के बाद गौतम ने अपने एलिमिनेशन से हैरानी जताई है। गौतम ने Filmibeat फिल्मीबीट से खास बातचीत में इसका जिक्र किया है। गौतम ने यह बताया कि आखिर शो से बाहर होने की वजह किसे मानते हैं? गौतम ने कहा कि सौंदर्या के साथ मेरा रिश्ता और कई बार मुझे जिस तरह टारगेट किया गया है, मैं इसकी वजह से शो से बाहर आया हूं। मेरी छवि को लेकर जो मुझसे सफाई मांगी गई। जब तक वह मेरे तक था, मैंने उसे संभाला। लेकिन जब सौंदर्या और मुझ पर एक ही समय पर आरोप लगा, तो मुझे उनकी भी हिफाजत करना था।सौंदर्या मुझे लेकर अधिक प्रोटेक्टिव हो गईं थीं। सौंदर्या नहीं चाहती थी कि मैं उन लोगों से फिर से बात करूं। उन लोगों के साथ रहूं जिनकी वजह से यह हुआ है। इन सारी चीजों ने मुझे गेम में नीचे गिराया है।

बाथरूम वाले सीन पर गौतम की सफाई
बाथरूम वाले सीन को गौतम शो में अपनी सबसे बड़ी गलती नहीं मानते हैं। वह कहते हैं कि मैं बाथरूम में इस वजह से गया क्योंकि मैं थोड़ा परेशान था। अगर आपने देखा होगा कि सौंदर्या काफी देर बाद अंदर आयी थीं। अगर मेरे मन में किसी भी तरह की कोई गलत भावना होती तो मैं माइक उतारकर अंदर जाता। लेकिन यह प्लान नहीं था।

बिग बॅास में कोई मुद्दा नहीं है- गौतम विग
वह बताते हैं कि सौंदर्या अंदर आईं उन्होंने मुझे गले लगाया और शांत किया। अंत में यही है कि हम दोनों साथ हैं। मैं अपनी लड़की के साथ अंदर था। यह कोई इतनी बड़ी बात नहीं थी। बिग बॅास में उन्हें कोई मुद्दा नहीं मिल रहा था, इस वजह से वह हर मामले को उठा रहे थे। मुझे उसमें कोई शर्म नहीं हैं। मैं किसी और लड़की के साथ नहीं था। बाकी जिसको जो सोचना है सोच सकते हैं।

शो के बाद भी रहेगा सौंदर्या का रिश्ता- गौतम विज
गौतम ने कहा कि वह शो के बाद भी सौंदर्या के साथ अपना रिश्ता जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि बिल्कुल। बिग बॅास के घर में हम एक दूसरे के साथ 24 घंटे रहते हैं। एक दूसरे को अंदर से बाहर तक जानते हैं कि क्या स्वभाव है और बाकी चीजें। मुख्य चीज तो बाहर है। बाहर समय , काम और कई सारी चीजें आस पास होंगी। बाहर आकर हमारा रिश्ता चैलेंजिंग रहेगा। देखते हैं क्या होता है।

वाइल्ड कार्ड में जाना चाहूंगा- गौतम विज
मेरे हिसाब से शो में सुंबुल अली खान हो या फिर अंकित, एम सी स्टैन और निम्रत कौर को बाहर होना चाहिए । निम्रत का कोई स्टैंड नहीं है। अगर मुझे वाइल्ड कार्ड में जाने का मौका मिला तो जाऊंगा। मैं शो में रहना डिजर्व करता हूं। मेरे लिए शो से बाहर आना निजी तौर पर बहुत बड़ा झटका है। लेकिन अगर मुझे वापस जाने का मौका मिला है तो जरूर जाऊंगा। कई लोगों को जवाब देना है।

शिव ठाकरे का गंदा खेल- गौतम विज
गौतम कहते हैं कि सबसे खराब तरीके से गेम शिव खेल रहा है। उसके लिए गेम ही सबकुछ है। उसने अपने साथ जितने भी लोग रखे हैं वो गेम के लिए सपोर्ट है। वो लड़कियों से बात करता है तो मां-बाप पर चला जाता है। उसके दिल में लड़कियों को लेकर कोई सम्मान नहीं है। वो केवल दिखाता है। जितने भी झगड़े होते हैं वो किसी के माता-पिता और निजी स्तर पर जाता है। उनके पास तमीज नहीं है। शिव ठाकरे किसी का नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications