..................... Bigg Boss 16: Director Sajid says how his career almost ended due to his attitude, know what salman said। बिग बॉस 16: साजिद खान को घमंड ने कर दिया बरबाद, सलमान खान के हैं खास दोस्त - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 16: साजिद खान को घमंड ने कर दिया बरबाद, बिग बॉस पटरी से पर ला पाएंगे करियर?

bigg-boss-16-director-sajid-says-how-his-career-almost-ended-due-to-his-attitude-know-what-salman

'बिग बॉस 16' की शुरुआत हो चुकी है और पहले एपिसोड में सलमान खान अपने दर्शकों को शो के प्रतिभागियों से रूबरू करवाया। 'बिग बॉस' का 16वां सीजन कई मायनों में खास है। इस रियलिटी शो के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि 'बिग बॉस' खुद भी गेम खेलेंगे। शो के पहले एपिसोड में सलमान खान एक-एक कर प्रतिभागियों का चेहरा दर्शकों के सामने लेकर आए। वहीं, निर्देशक और फराह खान के भाई साजिद खान ने भी बतौर प्रतिभागी शो में एंट्री ली है।

साजिद खान की शो में बेहद रोचक अंदाज में एंट्री हुई। उन्होंने आते ही हाथ में माइक लेकर सलमान खान की जगह ले ली। उन्होंने बताया कि वो शो में कंटेस्टेंट बनकर जाने वाले हैं। इतना ही नहीं, साजिद खान ने खुद का शो पर मजाक भी उड़ाया। उन्होंने बताया कि कैसे 'हमशक्ल' फिल्म के बाद उनके करियर का ग्राफ नीचे चला गया।

साजिद खान ने बताया कि वो पिछले चार सालों से घर पर बैठे हैं। ऐसे में उन्होंने घर में गेम खेलने का प्लान बनाया। वहीं, सलमान खान ने भी कहा कि साजिद खान उनके बचपन के दोस्त हैं। खासकर अरबाज खान के वो खास दोस्त हैं। सलमान खान ने ये भी खुलासा किया कि साजिद की आंटी डेजी ईरानी ने उन्हें, चंकी पांडे और साजिद खान को एक्टिंग सिखाया था। जहां सलमान और चंकी एक्टर बने वहीं, साजिद खान निर्देशक बन गए।

साजिद खान ने बताया कि पिछले चार साल से उनके पास कोई काम नहीं था। वो शो में एक खुद को बेहतर इंसान बनाने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने सलमान खान के सामने कहा कि दो तीन हिट फिल्में देने के बाद सक्सेस सिर चढ़ कर बोलने लगा। गुस्से और एटिट्यूड में बोलने लगे तो ऊपर वाले ने जोरदार झापड़ मारा और तीन-चार फिल्में फ्लॉप हो गई।

साजिद खान ने मजाक में सलमान खान से बीवी की तो नहीं लेकिन टीवी की मांग जरूर कर डाली। उन्होंने कहा कि वो बीवी नहीं लेकिन पॉसिबल हो तो एक टीवी दे दें जिस पर वो रोज एक फिल्म देख लिया करेंगे। साजिद खान की बहन फराह खान ने साजिद खान को मैसेज देते हुए कहा- तुम घर के अंदर खुद में रहना। गुस्सा कम करना। दिल से तू अच्छा है और दुनिया को देखने दो कि तू है क्या?

साजिद खान ने 'डरना जरूरी है', 'हे बेबी', 'हाउसफुल', 'हाउसफुल 2' जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन किया है और कई विवादों की वजह से वो सुर्खियों में भी रहे हैं। ऐसे में वो अपना कैसा व्यक्तित्व शो पर दिखाते हैं, ये देखना भी दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X