Bigg Boss 16: साजिद खान को टीवी पर देख भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, शो के मेकर्स को कह दी ऐसी बात

फिल्म मेकर साजिद खान के 'बिग बॉस 16' में आने को लेकर देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपना गुस्सा जताया है। साथ ही उन लड़कियों का भी जिक्र किया है, जिन्होंने साजिद पर मीटू के आरोप लगाए थे।

sajid khan
Bigg Boss 16: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। इस सीजन में शो का हिस्सा बनें कंटेस्टेंट्स लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। इसी बीच शो के कंटेस्टेंट साजिद खान भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। जब से शो में साजिद खान की एंट्री हुई है, तब से हर कोई उन पर अपना गुस्सा निकाल रहा है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक साजिद खान पर भड़क रहे हैं। सिंगर सोना मोहापात्रा, सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद और मंदना करीमी उनका जमकर विरोध कर रहे हैं। अब इसमें टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं देवोलीना भट्टाचार्जी भी शामिल हो गई हैं। उन्होंने फिल्म मेकर साजिद खान के शो में आने को लेकर अपना गुस्सा जताया है। साथ ही उन लड़कियों का भी जिक्र किया है, जिन्होंने साजिद पर मीटू के आोरप लगाए थे।

देवोलीना ने साजिद खान पर साधा निशाना
बिग बॉस 13 और 14 की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' से फेमस हुई थीं। आपको बता दें कि देवोलीना अपने बेबाक बोल के लिए काफी मशहूर हैं। आजतक से बिग बॉस 16 के बारे में बात करते हुए देवोलीना साजिद खान की एंट्री को लेकर गुस्से में आ गईं। गुस्से से तमतमाते हुए उन्होंने साजिद के बारे में कई बातें बताईं। देवोलीना ने कहा- साजिद खान पर एक नहीं बल्कि 9 लड़कियों ने आरोप लगाए थे। एकसाथ सारी लड़कियां तो झूठ नहीं बोल सकतीं। आप ही बताओं कि क्या कोई कैमरा लगाकर किसी को अब्यूज करता है। इसीलिए लड़कियां खुलकर इस बारे में बोलने से डरती हैं। पैरेंट्स भी अपनी इज्जत को लेकर डरते हैं। देवोलीना ने आगे कहा- अगर मैं उन लड़कियों की जगह होती और देखती कि जिस इंसान ने उनके साथ इतना गलत किया है, वह नेशनल टीवी पर बेशर्मी से खुद को हीरो साबित करने में लगा हुआ है तो मेरी भी दिल टूट जाता। हमारा समाज आज कैसी जगह पहुंच गया है। मुझे ये सब देखकर बहुत बुरा लग रहा है।

साजिद खुद को सबका 'बाप' समझते हैं
देवोलीना ने इंटरव्यू में आगे कहा- बिग बॉस 16 में एंट्री लेते ही साजिद ने कहा था कि वह गुस्सैल रहे हैं। इस शो के जरिए वह खुद को जानना चाहते हैं लेकिन मुझे एक भी एपिसोड में ऐसा नहीं लगा कि उनमें कोई सुधार हुआ है। बल्कि वह शो में सबके बाप बनते नजर आते हैं। देवोलीना ने आगे कहा- हालांकि दर्शकों को समझ में आ रहा होगा कि हाथी के दांत दिखाने के कुछ और हैं, खाने के कुछ और। उनका इस तरह का व्यवहार साबित करता है कि जो इंसान एक बार झूठा होता है वह हमेशा ऐसा ही रहता है।

देवोलीना ने बिग बॉस के मेकर्स पर निकाला गुस्सा
देवोलीना ने बिग बॉस के मेकर्स पर गुस्सा उतारते हुए कहा- कोई कुछ भी कर ले, बिग बॉस में उसे एंट्री मिल ही जाती है। आज के समय में एथिक्स कोई मायने नहीं रखते हैं। आप प्रिवलेज्ड हैं तो आपकी गलतियों को नजरअंदाज किया जा सकता है। पर्सनली मुझे उनको टीवी पर देखना बिलकुल अच्छा नहीं लग रहा है। अगर मेरा दिमाग खराब हुआ तो मैं ये शो ही देखना बंद कर दूंगी। दूसरी तरफ एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने साजिद खान को यह कहते हुए फटकार लगाई कि टीवी कलाकार कड़ी मेहनत करते हैं और अपने काम को लेकर बहुत भावुक होते हैं। वह आगे कहती हैं- प्रशंसक उन्हें यह कहते हुए ताकत देते हैं कि वह टीवी पर कभी 'बाप' नहीं बन सकते।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss 16
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X