Sumbul Fahmaan Love Story: फहमान खान से इस उम्र में शादी करेंगी सुंबुल, बिग बॅास में किया ऐलान !

Sumbul Touqeer Khan, Fahmaan Khan

बिग बॅास 16 में सुंबुल तौकीर खान का गेम चर्चा में हैं। सुंबुल को शो में कमजोर कंटेस्टेंट माना जा रहा है। हालांकि शो को वह चुप्पी के साथ ही ढेर सारा कंटेंट दे रही हैं। फहमान खान के आने के साथ सुंबुल ने बीते वीक फिर से लाइमलाइट ली है। सोशल मीडिया पर इमली शो के फैंस फहमान और सुंबुल को देखकर काफी उत्साहित हुए। फहमान खान के जाने के बाद सुंबुल तौकीर खान ने शादी को लेकर एक खुलासा किया है। जो कि उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

सुंबुल और फहमान खान ने हमेशा एक दूसरे को दोस्त बुलाया है। दोनों की गहरी दोस्ती का नजारा बिग बॅास 16 के एपिसोड में भी देखने को मिला है। बीते एपिसोड में सुंबुल ने फहमान खान का जिक्र किया तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। सुंबुल ने सबसे पहले तो अब्दु रोजिक को फहमान खान का नाम गलत तरीके से लेने के लिए टोका। बाद में उन्होंने साजिद और निम्रत कौर के सामने बताया कि अगर फहमान 40 साल की उम्र में भी अनमैरिड रहते हैं तो और उनको कोई लाइफ पार्टनर नहीं मिलेगा तो वह उनसे शादी कर लेंगी।

यह सुनने के बाद निम्रत कौर और साजिद ने दोनों के बीच उम्र के फासले पर बात की। यह सारी बातें मजाक पर जाकर खत्म हो गई। बता दें कि फहमान खान से सुंबुल 13 साल छोटी हैं। बता दें कि शो के बाहर भी सुंबुल का सपोर्ट फहमान खान पूरी तरीके से कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुंबुल को गेम सही तरीके से खेलने और खुद की गलती पर काम करने का तरीका भी फहमान शो में जाकर कर चुके हैं। वैसे अगर फहमान और सुंबुल की शादी होती है तो फैंस की खुशी सातवें आसमान पर होगी। याद दिला दें कि बिग बॅास 16 की सबसे हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान हैं। उन्हें हर वीक के लिए 3 से 5 लाख की फीस दी जा रही है। शुरू में सुंबुल तौकीर को शो का दमदार कंटेस्टेंट भी माना जा रहा था। जो कि शालीन और टीना के कारण उन्हें शो में कमजोर करता चला गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X