Bigg Boss 16: रास्ते पर खड़े भीख मांगते थे Abdu Rozik, पुराना Video देख आंख भर जाएगी

बिग बॅास 16 के लोकप्रिय कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक महीने में लाखों की कमाई करते हैं। लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा समय था जब वह रास्ते पर गाना गाकर अपने परिवार का पेट पालते थे। बिग बॅास 16 में आने के बाद अब्दु रोजिक सोशल मीडिया पर फैंस के बीच छाए हुए हैं। इसके साथ ही वह कई सेलेब्स को भी पसंद आ रहे हैं।
यहां तक कि उन्हें बिग बॅास 16 का फाइनल कंटेस्टेंट भी बताया जा रहा है। इस समय अब्दु रोजिक बिग बॅास के कप्तान हैं। अपनी बातों और एक्शन दोनों से अब्दु रोजिक को बिग बॅास के घर का सबसे समझदार सदस्य माना जा रहा है। 19 साल की उम्र के अब्दु रोजिक के संघर्ष का क्या स्तर रहा है, इसे लेकर 2 वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में अब्दु रोजिक के होने का दावा किया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग ऐसे हैं जो अब्दु रोजिक के बिग बॅास जीतने की दुआ भी मांग रहे हैं।
Abdu’s old video ❤️ pic.twitter.com/Bv78J0xHQo
— Sukh (@Otutalja) November 3, 2022
इस वीडियो में आप देखेंगे कि अब्दु रोजिक अपना पेट पालने के लिए सड़क पर गाना गाकर लोगों से पैसे मांग रहे हैं। अब्दु रोजिक को इस तरह देखना काफी दर्दनाक है। इस वीडियो को देखने के बाद साफ पता चलता है कि कैसे अब्दु ने खुद को जमीन से स्टारडम तक पहुंचाया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक लड़का दुकान के बाहर खड़े होकर गाना गाते हुए दिख रहा है।
Abdu use to sing in bazaars working hard since young age. Now his hard work paid off he is a international star ❤️🥺#Biggboss16 #bb16 #AbduRozik #AbduKBurgirs pic.twitter.com/cCLpdFNErk
— natasha balochh (@natashabalochh) November 7, 2022
लोग उसे पैसे दे रहे हैं, जिसे वह अपनी जेब में रख रहा है। इस वीडियो के साथ लिखा है कि अब्दु रोजिक प्रेरणा हैं। जिसके पास कुछ नहीं था वह आज इतना लोकप्रिय है। कभी भी जिंदगी में हार नहीं माननी चाहिए। दूसरे वीडियो के साथ लिखा है कि अब्द छोटे से ही बाजार में गाना गाता था। कड़ी मेहनत करता था। अब उसे उसकी मेहनत का फल मिल रहा है। वो इंटरनेशनल स्टार बन गया है।


Click it and Unblock the Notifications











