Ormax Media Top 5: Salman Khan को बिग बॅास 16 के इन 2 स्टार्स ने दी कड़ी टक्कर!

By Filmibeat Desk
Abdu Rozik, Salman Khan

टीवी की दुनिया में कई शो ऐसे हैं जो हर सप्ताह दर्शकों की पसंद और नापसंद पर खरे उतरते हैं। ऐसे में टीवी की दुनिया में कौन सबसे अधिक लोकप्रिय है। इसे लेकर जानकारी सामने आयी है। सलमान खान, अमिताभ बच्चन के साथ बिग बॅास 16 के भी कई सारे कंटेस्टेंट हैं जो कि लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। भारत की खास मीडिया कंसल्टिंग फर्म Ormax Media ने सबसे ज्यादा टीवी पर लोकप्रिय स्टार्स की लिस्ट जारी है। लेकिन आप जानते हैं कि बिग बॅास के कई ऐसे सेलिब्रेटी हैं जो कि सलमान खान और आमिर खान से आगे हो गए हैं। Ormax मीडिया ने सबसे लोकप्रिय नोन फिक्शन सेलिब्रिटी टीवी की अक्टूबर 2022 की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में एक बार फिर से द कपिल शर्मा शो के होस्ट कपिल शर्मा सबसे आगे हैं। नंबर 1 पर कॉमेडियन कपिल शर्मा हैं।टॅाप 5 नाम में बिग बॅास के सबसे लोकप्रिय अब्दू रोजिक और एमसी स्टैन का नाम भी शामिल है। दूसरे नंबर इस लिस्ट में कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट अमिताभ बच्चन का नाम शामिल हैं।

एमसी स्टैन टॅाप पर

एमसी स्टैन टॅाप पर

तीसरे नंबर पर बिग बॅास के होस्ट सलमान खान हैं। बिग बॅास 16 के ही 2 सबसे लोकप्रिय स्टार अब्दू रोजिक और पांचवें नंबर पर एमसी स्टैनहैं। ऐसे में हैरानी है कि बिग बॅास 16 में शामिल बाकी कंटेस्टेंट लोकप्रिय होने की लिस्ट में शामिल नहीं हैं। एमसी स्टैनभले ही बिग बॅास के घर में शिव के पीछे नजर आ रहे हैं।

बिग बॅास 16 टीआरपी टॅाप

बिग बॅास 16 टीआरपी टॅाप

लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता सबसे अधिक है। इंस्टाग्राम पर एम सी स्टैनको 3.5 मिलियन लोग फॉलोकरते हैं। आपको बता दें कि बिग बॅास 16 इस वीक टीआरपी की लिस्ट में भी शामिल हो गया है। इस बार फैंस को पिछले सीजन के मुकाबले गेम ज्यादा पसंद आ रहा है।

टीना दत्ता, शालीन भनोट,सौंदर्य शर्मा, गौतम विज

टीना दत्ता, शालीन भनोट,सौंदर्य शर्मा, गौतम विज

इस वीक घर से बेघर होने के लिए टीना दत्ता, शालीनभनोट,सौंदर्य शर्मा, गौतम विज नॉमिनेटहैं। मिली जानकारी अनुसार गौतम विज या फिर सौंदर्य शर्मा घर से बेघर हो सकते हैं। वहीं फाइनल कंटेस्टेंट की बात की जाए तो इस लिस्ट में शिव ठाकरे, प्रियंका चहरचौधरी, अब्दु रोजिक, अर्चना गुप्ता के साथ टीना या फिर शालीन का नाम शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X