..................... bigg boss 16 contestant Tina Datta traditional attire look video and photos goes viral on social media - Hindi Filmibeat

बिग बॉस से निकलने के बाद इस हसीना ने घुटनों तक साड़ी उठा करवाया हॉट फोटोशूट, फैंस की बोलती हुई बंद!

tina dutta

बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता टेलीविजन इंडस्ट्री की ऐसी मशहूर हस्तियों में से एक हैं जिन्होंने बिग बॉस 16 के घर में रहने के दौरान खूब सुर्खियां बटोरी थीं। एक बार फिर टीना दत्ता सुर्खियों में है लेकिन इस बार वे अपने काम से नहीं बल्कि अपने हॉट लुक के कारण चर्चा में हैं। जी हां टीना दत्ता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ हॉट फोटो सीरीज और वीडियो पोस्ट की है।

उतरन टीवी सीरियल से फेमस हुई टीना दत्ता ने इन फोटोज और वीडियो में ट्रेडिशनल आउटफिट के दौरान व्हाइट सेल्फ प्रिंट साड़ी बेहद स्टाइलिश अंदाज में पहनी हुई है। इन फोटोज में टीना दत्ता ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए जहां गोल्डन इयररिंग्स, हाथ में ब्रेसलेट और बड़ी रिंग पहनी हुई है, वहीं ब्लैक हाई हील्स भी पहनी हुई है। साथ ही साड़ी को स्टाइलिश बनाने के लिए सिल्वर बेल्ट भी पहनी हुई है। खुले बालों और हाई हील्स के साथ टीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। टीना ने इस साड़ी को इस स्टाइलिश अंदाज में बांधा है कि साड़ी में उनकी टांगे साफ झलक रही हैं।

टीना इस लुक में किसी स्टनर से कम नहीं लग रही। तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए, टीना ने लिखा 'Feel bright, Shine brighter !! दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा -Beauty is a spark of light in your heart!! अपनी तीसरी पोस्ट में टीना ने लिखा- Mermaid gone a lil Desi!!

टीना ने जैसे ही ये तस्वीरें शेयर कीं, उनके फैंस ने कमेंट बॉक्स में दिल और आग के इमोजी की जैसे बाढ़ कर दी। इसके अलावा, उनके बिग बॉस 16 के सह-प्रतियोगी गौतम विग ने भी उनकी तस्वीर पर फायर इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। टीना के फैंस को ये लुक खुब भा रहा है, लाखों में इस पर कमेंट्स आ रहे हैं।

टीना के काम के मोर्चे पर बात करें तो हाल की रिपोर्टों के अनुसार, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन स्वास्तिक प्रोडक्शन प्राइवेट द्वारा निर्मित एक तुर्की सीरीज का हिंदी रूपांतरण लाने जा रहा है। इस आगामी शो जिसका शीर्षक 'मेरे अपने' है, में टीना के साथ जय भानुशाली मुख्य भूमिका में होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X