Bigg Boss 16 कंटेस्टेंट होंगे Shaleen Bhanot ? डिलीट किए सारे पोस्ट, मारपीट का आरोप

Bigg Boss 16 को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। इसका टेलीकास्ट 1 अक्टूबर रात 9.30 बजे होगा। हर बार की तरह इस बार भी टीवी के कई बड़े स्टार्स इस की का हिस्सा बनेंगे। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि नागिन 4 अभिनेता शालीन भनोट बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट होंगे।हालांकि अभी तक इस पर चैनल की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
एक तरफ जहां बिग बॉस शो में शालीन भनोट एंट्री की खबरें आ रही हैं वहीं दूसरी तरफ एक्टर ने अपने पहले के सारे इंस्टाग्राम पोस्ट को डिलीट कर दिया है। उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसे लेकर अभी भी सवाल बना हुआ है। यह माना जा रहा है कि शायद बिग बॉस शो में जाने से पहले शालीन अपनी पिछली जिंदगी को पीछे छोड़ना चाहते हैं।।
वैसे शालीन की पिछली जिंदगी आरोप से भरी रही है। कुछ साल पहले टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपने पति शालीन भनोट पर मारपीट का आरोप लगाया था। बता दें कि काफी समय डेट करने के बाद साल 2009 में दलजीत और शालीन ने शादी कर ली। शादी के तीन साल बाद शालीन पिता बन गए।
इसके बाद साल 2015 में दलजीत और शालीन का तलाक हुआ।फिलहाल दलजीत और शालीन दोनो अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं। दलजीत और शालीन के बीच अब दोस्ती का रिश्ता है। ज्ञात हो कि शालीन भनोट ने नागिन,यह है आशिकी के साथ नच बलिए जैसे लोकप्रिय टीवी शो का हिस्सा रहे हैं।शालीन के पास कई सारी लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन भी है।


Click it and Unblock the Notifications











