Confirm: गर्लफ्रेंड से ब्रेक अप कर सीधे खतरों के खिलाड़ी में पहुंचा ये स्टार, नाम सुन हो जाएंगे हैरान

रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' काफी ज्यादा सुर्खियों में रहता है। हर सीजन अपने कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा का विषय बना रहता है। हर साल यह शो एक नए सीजन के साथ आता है। हालांकि इस वक्त यह शो अपने कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। शो के लिए अब एक नाम सामने आया है जिसे कंफर्म बताया गया है।
दरअसल 'बिग बॉस 16' में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले समर्थ जुरैल का नाम 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए कंफर्म बताया जा रहा है। हालांकि आपको बता दें कि वह पिछले काफी लंबे वक्त से चर्चा बने हुए हैं। पिछले कुछ वक्त से समर्थ को लेकर कंफर्मेशन नहीं आ रहा था। लेकिन अब एक पक्की खबर सामने आ रही है।
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार 'बिग बॉस 16' के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट समर्थ जुरैल को 'खतरों के खिलाड़ी 14' में कंफर्म किया जा चुका है। खबर आ रही है कि शो को इसी साल कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इस बार शो को केप टाउन नहीं बल्कि बुल्गारिया में शूट किया जाने वाला है।
इसी के अलावा समर्थ जुरैल अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि उनकी गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय के साथ में उनका ब्रेकअप हो गया है। खबरों के अनुसार समर्थ ने खुद इस बात की पुष्टि की और बताया कि अब वह दोनों साथ नहीं है। हालांकि दोनों के ब्रेकअप की वजह का खुलासा नहीं हुआ। इस पर वह बात नहीं करना चाहते हैं।
अगर हम 'खतरों के खिलाड़ी 14' के और कंटेस्टेंट्स की बात करें तो अभिनेता गश्मीर महाजन को भी कंफर्म बताया जा रहा है। इसी के अलावा शोएब इब्राहिम, मनीषा रानी, विवेक दहिया, हैली शाह, जिया शंकर और अंकिता लोखंडे का भी नाम सामने आ रहा है। हालांकि यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा कि शो में कौन नजर आएगा और कौन नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











