..................... बिग बॅास 16 कंटेस्टेंट एम सी स्टेन ने पहना लाखों का जैकेट ढेर सारे कपड़े।Bigg Boss 16 contestant Rapper Mc stan wears jacket clothes worth lakhs  - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 16: Mc stan ने तोड़ा रिकॉर्ड, पहना लाखों का जैकेट, कीमत सुन होश उड़ जायेंगे

Rapper Mc stan

Mc Stan Bigg Boss 16:बिग बॅास 16 के कंटेस्टेंट रैपर एमसी स्टेन अपने स्टाइल को लेकर शो में लोकप्रिय हो रहे हैं। एमसी स्टैन जब भी कुछ बोलते हैं वह उनके फैंस पर छा जाता है। बिग बॅास इतिहास में पहली दफा ऐसा हो रहा है कि शो में काफी कम एक्टिव होने के बाद भी एमसी स्टैन नॉमिनेशन से सुरक्षित बच जाते हैं।

एमसी स्टैन के अंदाज के साथ उनके फैशन सेंस को भी काफी पसंद किया जा रहा है। आपको पता है कि एमसी स्टैन हर एपिसोड के लिए लाखों रुपए के कपड़े और एक्सेसरीज पहनते हैं। एम सी के फैंस के बीच उनके पूरे लुक की तारीफ की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार एमसी के एक जैकेट की कीमत 10 से 12 लाख रुपए की होती है।

उनके सारे जैकेट विदेशी ब्रांड के बने हुए हैं। स्टेन के पास एक काफी महंगी शर्ट भी है। उनके इस शर्ट की कीमत 3 लाख के करीब की बताई जाती है। हाल ही में वीकेंड के वार के एपिसोड के दौरान सलमान खान ने भी कहा कि स्टैन एक लाइव शो के लिए 20 से 25 लाख के शो करते हैं। अगर वो इस वक्त घर से बाहर होते तो नए साल पर कोई ना कोई लाइव शो जरूर करते।

बिग बॅास 16 के लिए बतौर कंटेस्टेंट उन्हें 10 से 12 लाख की फीस मिली है। हाल ही में यह भी खबर वायरल हुई थी कि एम सी स्टैन को शो में रुकने के लिए और भी पैसे दिए गए हैं। लेकिन यह रिपोर्ट सरासर गलत है। एम सी को शो में वोट के आधार पर रखा गया है। गौरतलब है कि बिग बॅास के टॅाप 5 कंटेस्टेंट की बात की जाए तो इस लिस्ट में प्रियंका चहर चौधरी, शिव ठाकरे, निम्रत कौर, अब्दु रोजिक और अर्चना गौतम का नाम शामिल है। जनवरी के मध्य में इस शो का फाइनल होगा। उम्मीद की जा रही है कि प्रियंका चहर चौधरी औ शिव ठाकरे का नाम सामने आ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X