Farah Khan ने अपने घर दी बड़ी सी पार्टी, 'बिग बॉस' के सभी कंटेस्टेंट एक बार फिर हुए इकट्ठा और की मस्ती

Farah Khan Bigg Boss Party: मशहूर फिल्ममेकर, कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में 'बिग बॉस' खत्म होने के बाद पार्टी दी है। इस पार्टी में सारे कंटेस्टेंट मौजूद रहे और लोगों ने खुलकर इंजॉय किया। हाल ही में फराह खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें 'बिग बॉस' के सभी कंटेस्टेंट मस्ती करती नजर आ रहे हैं। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो का फैंस को काफी समय से इंतजार था।
फराह खान के घर पार्टी
फराह खान ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें 'बिग बॉस 16' के सभी सदस्य मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सब के सब मिलकर 'बिग बॉस एंथम' गा रहे हैं और फराह खान वीडियो बना रही हैं। हालांकि, इस वीडियो में कई कंटेस्टेंट नजर नहीं आए, जैसे- प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गु्प्ता और सुंबुल तौकीर खान। आपको बता दें, पहले इस शो का विनर प्रिंयका को माना जा रहा था। कई लोगों ने तो एक्ट्रेस के नाम पर अपने-अपने दांव लगा रहे थे। लेकिन विनर तो मशहूर रैपर MC Stan निकले।
बिग बॉस के टॉप 3
सीरियल 'उड़ारिया' से फेमस हुई प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 की विनर ट्रॉफी की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही थी। अपनी लीडरशिप क्वालिटी की वजह से प्रियंका शो के फिनाले तक पहुंची और सेकंड रनर अप रही। ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ की और कहा, "मेरे लिए प्रियंका ही विनर हैं, क्योंकि उन्होंने बहुत हिम्मत दिखायी है।" बिग बॉस का विनर एम सी स्टेन को घोषित किया गया और शिव ठाकरे पहले रनर अप रहे।


Click it and Unblock the Notifications