'कन्फेशन रूम में बुलाया जाता है और फिर...', निमृत कौर ने बिग बॉस के घर की हकीकत का किया खुलासा

Nimrit Kaur Ahluwalia On Bigg Boss: जल्दी ही सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 शुरू होने जा रहा है। इस बार भी भाईजान ही शो को होस्ट करने वाले हैं। अभी तक इस शो के दो प्रोमो शेयर किया जा चुके हैं और इसमें उन्होंने प्रीमियर की तारीख से लेकर समय दोनों की जानकारी भी दर्शकों को शेयर कर दी है। लेकिन अभी तक कंटेंस्टेंट्स लिस्ट सामने नहीं आई है।
बिग बॉस 18 के लिए अभी तक कंटेस्टेंट की कोई भी फाइनल लिस्ट सामने नहीं आई। लेकिन आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 16 में निमृत कौर अहलूवालिया को देखा गया था। शो में उन्हें काफी पसंद भी किया गया था और हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 14 में भी वह नजर आ चुकी है। लेकिन अब हाल ही में एक इंटरव्यू में रियलिटी शो को लेकर उनसे काफी सवाल किए गए।
बता दें कि बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत के दौरान निमृत कौर बताती है कि "बिग बॉस में आप हमेशा देखते होंगे कि किसी न किसी को कई बार कॉन्फेशन रूम में बुला लिया जाता है जिससे कि आपको कुछ ज्ञान दिया जा सके। यह शायद इसीलिए होता है क्योंकि आपको चाबी लगाई जा सके। यहां तक की हर एक वीकेंड का बार सेगमेंट में सवाल किया जाता है कि आपको क्या लगता है सबसे बेवकूफ घर में कौन है।"
निमृत कौर आगे बात करते हुए बताती है कि "बाद में सब लोग नाम दे देते हैं और वह एक तरह से लोगों को एक दूसरे के खिलाफ भड़काने की कोशिश भी करने लगते हैं। इस तरह की चीजें शो के अंदर होती है और मैं भी इसके लिए टीम को ब्लेम नहीं करने वाली हूं। क्योंकि फिर आप घर में भी ऐसे ही लोगों को छोड़ देंगे और उनको हारने देंगे।"
निमृत कौर का कहना है कि "अगर आप उनको कोई भी निर्देश नहीं देते हैं तो आपको शो से फिर क्या ही कंटेंट मिल पाएगा। इसी वजह से इस तरीके की चीजों को कई मायने में कंट्रोल किया जाता है।" निमृत कौर के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि वह काफी सारे शोज में भी नजर आ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











