Bigg Boss 16:Gori Nagori ने किया सेक्सी शकीरा डांस, लाखों लोगों ने देखा VIRAL VIDEO

बिग बॅास 16 में गोरी नागोरी पहले वीक में शांत रही हैं। लेकिन इसके बाद वह अर्चना के साथ अपनी लड़ाई के लिए चर्चा में आ गईं। इस बार उनका डांस वीडियो इंटरनेट पर सबसे अधिक देखा जा रहा है। इससे पहले बिग बॅास में हरियाणा की डांसर सपना चौधरी आईं। बिग बॅास से बाहर आने के बाद सपना चौधरी ने अपनी लोकप्रियता को आसमान तक पहुंचा दिया। ऐसा मालूम होता है कि अब बारी गोरी नागोरी की है। गोरी नागोरी अपने देसी अंदाज के साथ ही बिग बॅास में छाई हैं। वहीं फैंस के बीच गोरी नागोरी के पुराने डांस वीडियो सबसे अधिक देखे जा रहे हैं। जहां गोरी नागोरी का कमर हिलाने वाला डांस इंटरनेट पर छाया हुआ है।
गोरी नागोरी का डांस छम छम गाना यू ट्यूब समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में गोरी नागोरी के ठुमके से बिग बॅास के दर्शक जरूर हिल जायेंगे। गाने के साथ गोरी नागोरी अपने एक्टिंग का जलवा भी इस वीडियो में दिखा रही हैं। इस गाने को लाखों लोगों ने देखा है। गोरी के इस वीडियो को टीएमजेड हरियाणवी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। इस गाने को रिलीज हुए करीब 1 साल बीत गए। लेकिन गोरी के बिग बॅास में आने के बाद उनका यह पुराना वीडियो जमकर देखा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications