..................... बिग बॅास 16 कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक ने मिस इंडिया मान्या सिंह की चप्पल से की फाइट देखिए वीडियो।Bigg Boss 16 contestant  Abdu Rozik and miss india runner up Manya Singh Slipper fight video - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 16 में Abdu Rozik का हाथापाई VIDEO, चप्पल से मिस इंडिया मान्या सिंह की पिटाई 

Abdu Rozik, Manya Singh

बिग बॅास 16 कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक अपने क्यूट अंदाज के कारण छाए हुए हैं। बिग बॅास के घर के अंदर भी अब्दु रोजिक सबके पसंदीदा हैं। सोशल मीडिया पर भी अब्दु के कई फैंस क्लब हैं जो कि उनके कई अनदेखें वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस बार भी अब्दु रोजिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां पर वह मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह की चप्पल से पिटाई करती हुई नजर आ रहे हैं। इस मजेदार वीडियो को इंटरनेट पर सबसे अधिक देखा जा रहा है, जहां पर अब्दु को इस प्यारे अंदाज पर आप फिदा हो जायेंगे।

अब्दु रोजिक और मान्या सिंह इस वीडियो में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब्दु ने घर के बेडरूम में मान्या सिंह ऊपर रजाई डालकर उनके ऊपर चढ़ जाते हैं और उनकी चप्पल से पिटाई करते हैं। हर बात में अपनी मिस इंडिया इमेज को सामने रखने वाली मान्या सिंह भी इस दौरान अब्दु रोजिक के मजाक में साथ देते हुए नजर आ रही हैं।

इस पूरे मस्ती में शिव ठाकरे भी शामिल हो जाते हैं। मान्या भी मौका देखते हुए अब्दु रोजिक को रजाई के अंदर डाल देती हैं। वैसे बिग बॅास 16 के गेम में अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट में कोई विनर खूबी नहीं दिखाई दे रही है। आने वाले एपिसोड में एक बार फिर से अर्चना गौतम और गोरी नागौरी के बीच जबरदस्त लड़ाई होगी। वहीं सुंबुल को सभी घर वाले वोट करके शो में सबसे कम योगदान वाला कंटेस्टेंट बना देते हैं। जिसके बाद सुंबुल पूरे घर में काला मास्क पहने हुए घूमती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X