..................... Bigg Boss 16 Confirmed contestant name circus theme house tour grand premiere on Saturday night। बिग बॅास 16 कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम सर्कस थीम, हाउस टूर, ग्रैंड प्रीमियर शनिवार रात को - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 16 के कंफर्म कंटेस्टेंट की list leak, 4 बेडरूम के साथ मौत का कुआं, खतरनाक होगा खेलना !

बिग बॅास 16 का प्रीमियर शनिवार रात 9.30 बजे होगा। सलमान खान इस बार गेम को पिछले सारे सीजन से अलग और नए अंदाज के साथ लेकर आ रहे हैं। शो के प्रोमो अनुसार इस बार बिग बॅास खुद इस गेम को खेलेंगे। मिली जानकारी अनुसार इस बार बिग बॅास की थीम सर्कस पर आधारित होगी। कंटेस्टेंट के लिए मौत का कुआं भी होगा।

साथ ही एक नहीं बल्कि आराम करने के लिए कई सारे बेडरूम होंगे। बिग बॅास के पूरे सेट को बॅालीवुड सेट डिजाइनर ओमंग कुमार ने डिजाइन किया है। इन 4 बेडरूम को अलग रूम में बांटा गया है। पहला बेडरूम फायर रूम होगा, दूसरा ब्लैक एंड व्हाइट रूम , कार्डस रूम और विंटेज रूम भी होगा। प्रतियोगियों को अपने नाम कमरा करने के लिए कमाई करनी होगी, वह इन रूम में कैसे एंट्री करेंगे यह शो के प्रीमियर एपिसोड से ही शुरू हो जाएगा। घर की पूरा डिजाइन भी सर्कस थीम के आधार पर रखा गया है।

Salman Khan

मौत का कुआं भी सभी कंटेस्टेंट के घर में रहने का समय कठिन बनाएगा। मौत का कुआं सजा के लिए रखा गया है, साथ ही कई टास्क भी इसी टास्क रूम के पास होंगे।अलग से कैप्टन रूम बनाया गया है जहां पर खाने की पूरी सुविधा होगी, साथ ही घर का कैप्टन अपने इशारे पर इस सर्कस के सारे लोगों को नचाने का काम भी करेगा। मीडिया रिपोर्ट में बिग बॅास 16 के 5 कंटेस्टेंट का नाम कंफर्म बताया जा रहा है।

सलमान खान ने शो के लांच के दौरान पहले कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा किया जो कि हैं सिंगर अब्दू रोजिक। इसके अलावा छोटी सरदानी एक्ट्रेस निम्रत कौर अहलूवालिया, इमली शो की लीड एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर और टीवी एक्टर गौतम विज के साथ रैपर एमसी स्टेन का नाम सामने आया है, इन सबका प्रोमो भी रिलीज हो चुका है। कुल मिलाकर 16 कंटेस्टेंट एंट्री लेंगे। इस बार वीकेंड का वार शुक्रवार और शनिवार को टेलीकास्ट होगा। रविवार को बिग बॅास का खास एपिसोड टेलीकास्ट होगा। पिछले सीजन की तरह इस बार भी फैंस 24 घंटे शो को देख सकते हैं। वो भी लाइव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X