Bigg Boss 16 के दर्शकों के लिए अच्छी खबर, अब वीकेंड पर इस समय देख पाएंगे शो

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो में लगातार हाई वोल्टेज ड्रामा हो रहा है और शो के फैंस की दिलचस्पी शो में बनी हुई है। यह सीजन लगातार टीआरपी गेम में भी अच्छा परफॉर्म कर रही है। अब शो के दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर भी सामने आई है।
पिछले सप्ताह दर्शकों को सलमान खान ने यह अच्छी खबर सुनाई थी कि कोई भी इविक्ट नहीं होगा। साथ ही, अब शनिवार और रविवार का समय बदल दिया गया है। शो अब अपने समय से पहले ही टेलीकास्ट किया जाएगा। चैनल ने यह फैसला 'झलक दिखला जा' खत्म होने के बाद लिया है।
बता दें कि, बिग बॉस सोमवार से शुक्रवार 10 बजे से प्रसारित किया जाता है। मेकर्स ने फैसला किया है सोमवार से शुक्रवार के प्रसारण के समय में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। लेकिन सप्ताह के आखिर दो दिन शनिवार और रविवार का समय सिर्फ बदल दिया गया है।

क्या है नया समय
बिग बॉस के मेकर्स और चैनल ने फैसला किया है कि शो शनिवार और रविवार को 9:30 बजे की जगह 9 प्रसारित किया जाएगा। बता दें कि, पहले झलक दिखला जा 9:30 बजे तक प्रसारित किया जाता था लेकिन अब शो खत्म हो चुका है।

शो खत्म होने के बाद फैसला
मेकर्स ने 'झलक दिखला जा' के खत्म होने के बाद फैसला किया है कि अब शो वीकेंड पर जल्द प्रसारित किया जाएगा। फैंस अब इस बात से बेहद खुश हैं कि वो अपना पसंदीदा शो 'बिग बॉस' जल्दी देख पाएंगे।
Recommended Video

पहले भी था यही समय
बिग बॉस के पहले के सीजन के एपिसोड भी शनिवार और रविवार को रात 9 बजे ही प्रसारित किए जाते थे लेकिन, इस सीजन में अब तक शो का समय बाकी सीजन के मुकाबले अलग रखा गया था।

सलमान के शेड्यूल में भी बदलाव
पहले के सीजन में सलमान खान 'वीकेंड का वार' लेकर शनिवार और रविवार को आते थे लेकिन इस सीजन में सलमान खान शुक्रवार और शनिवार को 'वीकेंड के वार' में आते हैं। वहीं, रविवार को शेखर सुमन शो का खास सेगमेंट लेकर आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications