Bigg Boss16: बिग बॉस 16 के फाइनलिस्ट शालिन भनोट ने जीता खतरों के खिलाड़ी के लिए टिकट

दर्शकों की नजरें कर्लर के सबसे बड़े रियालिटी शो बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले पर टिकी हुई हैं। हर कोई अपने पसंदीदा सदस्य को विनर बनते हुए देखना चाहता है, इसके लिए सभी अपने अपने पसंदीदा सदस्य के वोट कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार का ग्रैंड फिनाले सबसे बड़े स्तर पर होने वाला है और इस दौरान कई सारे सेलेब्स भी अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
इसी बीच इस बीच खतरों के खिलाड़ी 13 का शुभारंभ होने वाला है और इसका आगाज रोहित शेट्टी घर में ग्रैंड एंट्री लेकर करते हैं। रोहित बिग बॉस के पांचों फाइनलिस्ट को बताते हैं कि वह घर में इसलिए आए हैं ताकि खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए उन पांचों में से किसी एक का चयन कर सके।
रोहित शेट्टी ने घर में आते ही घरवालों से टास्क कराने शुरु कर दिए। इस टास्क के दौरान शालिन भनोट ने अच्छे से काम किया। और इसीलिए वह खतरों के खिलाड़ी 13 के पहले घोषित सदस्य भी बनते हैं। जैसे ही शालिन खतरों के खिलाड़ी के लिए चुने गए तो उनसे ज्यादा खुश घर में कोई नहीं दिखा।
कलर्स ने इस बात की जानकारी दी कि शालिन भनोट खतरों के खिलाड़ी 13 के विजेता हुए और वे अब इस शो का हिस्सा बन पाएंगे।
बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले रविवार 12 फरवरी को शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। इसमें कई प्रतियोगी परफॉर्म करते भी नजर आएंगे। इसके पहले उनके कई प्रोमो की झलक जारी की गई है। शो को अपने पांच फाइनलिस्ट तो मिल गए हैं, और ऐसे मे फाइनलिस्ट के फैंस और परिवार वाले विनर के रुप में अपने पसंदीदा चेहरे को देखने के लिए सपोर्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











