बिग बॉस 16 में होगा भारती सिंह के बेटे का क्यूट डेब्यू, सलमान खान ने तोहफे में दे दिया करोड़ों का फार्म हाउस?

Salman Khan Gola

सलमान खान के साथ स्कीन शेयर करना हर उभरते अभिनेता या अभिनेत्री का सपना होता है। लेकिन, अब सलमान खान के साथ कोई और नहीं बल्कि भारती सिंह के नन्हें बेटे गोला स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। भारती सिंह के बेटे जन्म के साथ ही सुर्खियों में छाए रहते हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर पसंद की जाती है। अब वो बिग बॉस की टीआरपी बढ़ाने के लिए अपनी मम्मी के साथ आ रहे हैं।

दरअसल, बिग बॉस वीकेंड का वार का नया प्रोमो सामने आ गया है। प्रोमो में भारती सिंह अपने बेटे के साथ नजर आती हैं। वो इस दौरान सलमान खान से गोला को संभालने के लिए कहती हैं। भारती सिंह जैसे ही गोला को लेकर स्टेज पर आती हैं, दर्शकों भी जमकर तालियां बजाते हैं।

वहीं, भारती अपने बेटे को लाकर सलमान खान की गोद में दे देती हैं। सलमान खान भी बड़े ही प्यार से गोला को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। प्रोमो में सलमान खान भी बच्चे को गोद में लेकर बेहद खुश नजर नजर आ रहे हैं। साथ ही वो गोला को कभी दुलार करते तो कभी पुचकारते नजर आ रहे हैं।

 सलमान खान ने दिया गिफ्ट

सलमान खान ने दिया गिफ्ट

कई रिपोर्ट की मानें सलमान खान ने भारती सिंह के बेटे को लोहड़ी के गिफ्ट के तौर पर अपना ब्रेसलेट उतार कर दिया। सलमान खान का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आया लेकिन, गिफ्ट देने के बाद भारती सिंह ने सलमान खान से उनकी सबसे बेशकीमती चीज मांग ली।

मांगा पनवेल फॉर्म हाउस

मांगा पनवेल फॉर्म हाउस

सलमान खान द्वारा गिफ्ट देने के बाद भारती सिंह ने उनसे पूछा कि, वो अपना पनवेल फॉर्म हाउस कब खाली कर रहे हैं। सलमान खान इससे पहले कि, कुछ समझ पाते भारती एक पेपर देखती हैं जिस पर पनवेल फार्म हाउस लिखा होता है और उस पर भारती सलमान खान का ऑटोग्राफ ली हुई रहती हैं। भारती सिंह को ऐसा करते देख सलमान खान की हंसी नहीं रुकती है।

बिग बॉस में होगी मस्ती

बिग बॉस में होगी मस्ती

बिग बॉस 16 के अपकमिंग एपिसोड के इस प्रोमो को देखकर लग रहा है कि, इस बार 'वीकेंड का वार' एपिसोड में काफी मस्ती होने वाली है। घर के अंदर जाकर भी भारती सिंह प्रतिभागियों के साथ धमाल मचाएंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X