Bigg Boss 16:  फिनाले से पहले Tina Datta का एलिमिनेशन, फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर?

Tina Datta

Tina Datta:बिग बॅास 16 की लोकप्रिय कंटेस्टेंट टीना दत्ता को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। फिनाले से 3 सप्ताह दूर रहकर टीना दत्ता क्या शो से बाहर हो जायेंगी? सामने आयी हुई अपडेट यही बयान कर रही है। बिग बॅास की ट्रॅाफी की रेस में इससे पहले अब्दु रोजिक और साजिद खान के बाहर होने से फैंस को झटका लगा है। मेकर्स क्या टीना को भी बाहर का रास्ता दिखाने वाले हैं?

टीना दत्ता बिग बॅास से एक नहीं कई दफा यह कह चुकी हैं कि उन्हें अब इस शो का हिस्सा नहीं बनना है। जिसकी वजह शालीन भनोट से उनकी फाइट रही है। बिग बॅास के हाल ही के एपिसोड में शालीन भावुक रोते हुए शिव ठाकरे और एम सी स्टैन से अपना दर्द जाहिर करते हैं। वह कहते हैं कि टीना और प्रियंका का बर्ताव उनके प्रति काफी बुरा है। शालीन रोने भी लगते हैं।

तभी दूसरी तरफ टीना दत्ता ने प्रियंका से यह कहा है कि शायद उन्हें शो से बाहर घर जाना पड़ सकता है। यह सुनकर प्रियंका चाहर चौधरी हैरान हो जाती हैं। प्रियंका फिर टीना दत्ता से पूछती हैं कि आखिर इसकी वजह क्या है तो टीना उनके सामने स्माइल करने लगती हैं। फिर टीना दत्ता को बिग बॅास बुलाते हैं। फिर डॅाक्टर टीना दत्ता की जांच करते हैं।

टीना दत्ता और बिग बॅास के बीच की इस घटना से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद मेडिकल की वजह से टीना दत्ता को घर से बाहर जाना पड़ सकता है। ऐसे में टीना का बिग बॅास का सफर फिनाले वीक तक नहीं पहुंच सकता है। आपको बता दें कि टिकट टू फिनाले को लेकर घर में एक टास्क होगा। साथ ही प्रियंका चाहर चौधरी बड़ा आरोप लगाते हुए शिव ठाकरे से कहती हैं कि वह लड़कियों के बारे में बुरी बातें बोलते हैं। इस पर शिव ठाकरे भड़क जाते हैं। शिव और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच गंदी लड़ाई होते हुए दिखाई देती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: tina datta bigg boss 16
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X