Bigg Boss 16: मां-बाप का नाम घसीट कर Archana- Mc Stan ने पार की सारी हदें, Video वायरल

Bigg Boss 16 Promo:बिग बॅास 16 का नया प्रोमो सामने आया है। जहां पर एक बार फिर से अर्चना गौतम की तेज आवाज के साथ नए साल पर बिग बॅास की पहली बड़ी फाइट दिखाई दे रही हैं। मेकर्स ने इसका प्रोमो रिलीज किया है। जहां पर अर्चना गौतम और एम सी स्टैन ड्यूटी को लेकर आपस में झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। आज का लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो सामने आया है।
जहां पर घर के काम को लेकर एक बड़ी लड़ाई देखने को मिलेगी। अर्चना गौतम अपनी इस लड़ाई में रैपर एम सी स्टैन के घर में रहने की काबिलियत पर सवाल उठाती हैं। अर्चना यह कहते हुए एम सी स्टैन से दिखाई देती हैं कि बिग बॅास के घर को साफ करने के लिए कभी झाड़ू का इस्तेमाल नहीं किया गया। एम सी स्टैन इसके बाद अर्चना के माता-पिता का नाम लेते हैं।
एम सी स्टैन यह कहते हैं अर्चना से कि क्या वह उसके पिता के नौकर हैं? एम सी फिर कहते है ं कि यह तेरे मां-बाप का घर है? इस पर अर्चना कहती हैं कि तेरी मां है या नहीं। एक दूसरे के माता-पिता को लेकर अर्चना गौतम और एम सी स्टैन एक दूसरे के माता-पिता को अपनी लड़ाई में घसीटकर लेकर आते हैं। आपको बता दें कि एम सी स्टैन और अर्चना गौतम दोनों को ही सलमान खान ने वीकेंड के वार फैमिली का नाम झगड़े में लेने को लेकर फटकार मिल चुकी है।
अर्चना को पिछले वीकेंड का वार पर शालीन और विकास के परिवार के बारे में ना बोलने की सलाह सलमान ने दी थी। एक बार फिर से अर्चना और एम सी स्टैन अपनी सीमा पार करते हुए दिख रहे हैं। बिग बॅास में कैप्टन का टास्क भी होगा। क्या इस बार प्रियंका चाहर चौधरी को कैप्टन बनने का अवसर मिलेगा, यह देखना दिलचस्प होगा। बता दें कि इस वीक भी शो में कई सारे ट्विस्ट आने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











