..................... Bigg Boss 16 all contestant fees detail Sajid khan get very low fees because me too controversy। बिग बॅास 16 कंटेस्टेंट फीस डिटेल साजिद खान को सबसे कम फीस मी टू कंट्रोवर्सी के कारण - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 16- सबसे कम Sajid Khan की फीस, इस कंटेस्टेंट को 7 दिन के लिए लाखों की रकम!

Sumbul Touqeer Khan, Sajid Khan

Bigg Boss 16 की शुरुआत के साथ शो में सोमवार को पहला नॉमिनेशन होगा। इस वीक के अंत तक एक कंटेस्टेंट शो से बाहर चला जाएगा। इस बार बिग बॅास के मेकर्स ने हाई फीस के साथ शो में कंटेस्टेंट की एंट्री करवाई है। बिग बॅास में टीवी के कई बड़े चेहरों के साथ कलर्स ने अपने दूसरे लोकप्रिय शो के स्टार्स को भी एंट्री दी है।

निर्देशक Sajid Khan और अब्दु रोजिक का बतौर कंटेस्टेंट आना शो को लाइमलाइट में ला दिया है। जैसा कि हम आपको पहले बता चुके हैं कि इस बार इमली शो की एक्ट्रेस Sumbul Touqeer Khan को सबसे अधिक फीस पर लाया गया है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम होने के बाद भी मी टू विवाद के कारण साजिद खान को बहुत कम फीस के साथ शो में एंट्री मिली है।

सुबुंल तौकीर खान

सुबुंल तौकीर खान

इमली फेम एक्ट्रेस सुबुंल तौकीर को हर वीक के लिए 12 लाख की फीस दी जाने की खबर सामने आयी हैै। वह इस शो में जीतने का जज्बा लेकर आयी हैं।

अंकित गुप्ता

अंकित गुप्ता

बिग बॅास शो के मेल प्रतियोगी अभिनेता अंकित गुप्ता को इससे पहले उड़ारिया टीवी शो में लीड किरदार में देखा गया। अंकित गुप्ता को हर वीक के लिए 5 से 6 लाख की फीस दी जा रही है।

टीना दत्ता

टीना दत्ता

उतरन की इच्छा यानी कि टीना दत्ता को बिग बॅास का हर साल प्रस्ताव आता है। इस साल उन्होंने इसे स्वीकार किया और बताया जा रहा है कि 9 लाख हर वीक की फीस के साथ टीना को इस शो में लाया गया है।

प्रियंका चाहर चौधरी

प्रियंका चाहर चौधरी

उड़ारियाटीवी शो की एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी को भी बिग बॅास में आने का बड़ा मौका मिला है। अंकित के साथ उनकी लव स्टोरी की झलक शो में दिखना शुरू हो गई है। इस शो के लिए प्रियंका को हर वीक के लिए 5 लाख रुपए की फीस देने की खबर सामने आ रही है।

निम्रत कौर अहलूवालिया

निम्रत कौर अहलूवालिया

बिग बॅास सीजन 16 की पहली कप्तान निम्रत कौर अहलूवालिया ने आने के साथ ही गेम को खुलेदिल से खेलने की शुरुआत कर दी है। इस शो के लिए निम्रत को हर वीक 8 लाख की फीस देने की खबर है।

साजिद खान

साजिद खान

बिग बॅास 16 में अपनी एंट्री के साथ ही निर्माता साजिद खान ने यह स्वीकार किया कि वह कई साल से बिना काम के घर पर बैठे हैं। साजिद खान पर मी टू का आरोप लगा था, जिसके कारण वह बिग बॅास में एंट्री के बाद ट्रोल भी हो रहे है। बताया जा रहा है कि साजिद खान को हर वीक के लिए 5 लाख की फीस दी गई है।

मान्या सिंह

मान्या सिंह

फेमिना मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह को इस सीजन का हिस्सा बनने के लिए 7 लाख के करीब की फीस दी गई है।

सौंदर्या शर्मा

सौंदर्या शर्मा

बोल्ड कंटेस्टेंट सौंदर्या शर्मा को वेब की दुनिया से लोकप्रियता मिली है। इस सीजन में एंट्री के लिए उन्हें 4 से 5 लाख की फीस मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X