Bigg Boss 16: Sajid ने दी गाली, फैंस ने दिखाया Gauahar Khan का Video- बिग बॅास को सिखाया था सबक

बिग बॅास 16 में कंटेस्टेंट साजिद खान पर एक्शन ना लेना मेकर्स को भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर बिग बॅास के फैंस यह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों साजिद खान के खिलाफ शो में एक्शन लिया जा रहा है। साथ ही गौहर खान का बिग बॅास हाउस का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वह मेकर्स पर पक्षपात का आरोप लगाती हैं।
गौहर की बात सुनकर बिग बॅास की बोलती बंद हो जाती है। बिग बॅास के 7 वें सीजन के दौरान गौहर खान पूरी तरह से कुशल टंडन के लिए खड़ी थीं। जब उनकी एंडी के साथ हाथापाई हुई। गौहर के इस वीडियो को वायरल पीछे करने की वजह यह है कि साजिद खान ने कई बार गौतम विग को घर का कप्तान बनने और सभी का राशन त्याग करने के लिए गाली दी।
ऐसे में उन पर कोई एक्शन क्यों नहीं लिया जा रहा है, यह सवाल है। गौहर खान इस वायरल वीडियो में बोल रही हैं कि घर में बहुत सारी वारदातें हुई हैं। तब बिग बॅास आपने कोई एक्शन नहीं लिया। तनिषा ने कुशल को धक्का दिया लेकिन उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया । क्योंकि वह एक लड़की है। कुशल को तीन बार धक्का दिया गया। क्या वो हिंसा नहीं है। लेकिन उसने बस गर्दन पर हाथ रखा तो वो हिंसा हो गई? तनिषा वे मुझे क्या कुछ नहीं बोला है। मैं भी बोल सकती हूं। यह शोषण है।
गौहर ने इस वीडियो में सीधे तौर पर बिग बॅास के मेकर्स पर पक्षपात का आरोप लगाया है।गौहर कहती हैं कि हर हफ्ते आप तनीषा और अरमान को फेवर कर रहे हैं। यह सब जानते हैं। गौहर कहती हैं कि अरमान ने शो में कितनी बार गालियां दी। उसे कभी कुछ नहीं बोला गया। आप लोगों ने जो किया वह बहुत गलत किया है।गौहर खान का यह वीडियो वायरल करते हुए लोग यह कह रहे हैं कि इसे कहते हैं बिग बॅास की विनर।


Click it and Unblock the Notifications











