..................... बिग बॅास 16 के इविक्शन के बाद साजिद खान और अब्दु रोजिक की मुलाकात फराह खान ने शेयर की फोटो।Bigg Boss 16 After Eviction Sajid khan and Abdu Rozik reunites farah khan share pics - Hindi Filmibeat

Sajid Khan- Abdu ने की जमकर पार्टी, फराह खान ने शेयर की बिग बॅास 16 की सबसे खास फोटो

Sajid Khan,Abdu Rozik, Farah Khan

Sajid Khan- Abdu Rozik:बिग बॅास 16 का गेम हर दिन नए ट्विस्ट लेकर आ रहा है। बिग बॅास 16 की टीआरपी को देखते हुए शो को 4 सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। हाल ही में शो में बैक टू बैक एलिमिनेशन होते चले गए। श्रीजिता के बाद शो से अब्दु रोजिक को काम के कारण जाना पड़ा। यह भी साफ हुआ कि वह फिर से शो पर लौटकर नहीं आयेंगे।

इसके बाद बारी आ गईं साजिद खान की। साजिद खान का शो से जाना फैंस के साथ कई लोगों के लिए काफी शॉकिंग था। साजिद खान को फाइनल का कंटेस्टेंट माना जा रहा था। शो में लगातार उनकी दोस्ती अब्दु रोजिक, शिव ठाकरे, एम सी स्टैन के साथ काफी पक्की दिखाई दी है। साजिद खान के अचानक शो से एलिमिनेट होने के कारण शिव ठाकरे और एमसी स्टैन के साथ पूरी मंडली को तगड़ा झटका लगा है।

साजिद खान का शो में समय खत्म हो गया।लेकिन शो से बाहर आकर साजिद खान ने अब्दु रोजिक से मुलाकात के साथ फराह खान के साथ मिलकर पार्टी की है। फराह खान ने इस फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 3 फोटो शेयर किए हैं। पहली फोटो में फराह खान और अब्दु रोजिक और साजिद खान के साथ पोज दे रही हैं।

एक अन्य फोटो में साजिद खान और अब्दु रोजिक गले लगते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में दोनों के बीच का दोस्ताना काफी पसंद किया जा रहा है। फराह खान ने साजिद और अब्दु के साथ अपनी खास तस्वीर को शेयर कर लिखा है कि बिग बॅास 16 के मेरे दो फेवरेट्स। कई बार दिल जीतना ज्यादा जरूरी होता है। फराह ने इसके साथ हार्ट वाली इमोजी शेयर की है। फराह की इस फोटो पर मलाइका अरोड़ा के साथ कई सेलेब्स ने अपना प्यार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X