BB16: अब्दू रोजिक के सोने के जूतों ने घरवालों के उड़ाए होश, कीमत जानकर चोरी की होने लगी प्लानिंग

'बिग बॉस 16' की शुरुआत 1 अक्टूबर से हो चुकी है। शो में कई प्रतिभागी हैं जिन्हें बेहद पसंद किया जा रहा है लेकिन, दर्शक अब तक सबसे अधिक प्यार अब्दू रोजिक पर लुटा रहे हैं। उनके सेंस ऑफ ह्यूमर और क्यूट हरकतों को काफी पसंद किया जा रहा है। शो में वो हर प्रतिभागी पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं।

हमेशा खुश और मुस्कुराते रहने वाले अब्दू रोजिक कई दिलचस्प चीजें लेकर बिग बॉस के घर में आए हैं। दरअसल, अब्दू रोजिक के पास गोल्ड प्लेटेड जूते भी हैं। उनके इस गोल्ड प्लेटेड जूते ने ना सिर्फ घरवालों के होश उड़ा दिए बल्कि कई कंटेस्टेंट तो जूते को चुराने की कोशिश तक करने लगे।

Bigg Boss 16: Abdu Rozik wears a 24k gold plated shoe in bigg boss, know the whopping price that made contestant shocked

दरअसल, हुआ यूं कि, अब्दू से जब टीना दत्त उनके जूते छीनने की कोशिश करती हैं तो अब्दू बताते हैं कि इसकी कीमत 40000 डॉलर है। यह सुनकर घरवाले हैरान रह जाते हैं। अब्दू से अंकित जूता लेकर पॉकेट में डालने की कोशिश करते हैं तो वहीं, टीना कहती हैं कि वो अब्दू के जूतों को अपने पास रखेंगी।

गौतम विग तो जूते में लगी सोने की स्टीकर भी निकालने की कोशिश करते हैं। अब्दू को फिर जूते की असल कीमत याद आ जाती है और वो कहते हैं कि, ये जूते 5 हजार डॉलर के हैं। 5 हजार डॉलर सुनकर भी बाकी प्रतिभागी कहां रुकने वाले थे। जूतों की कीमत सुनकर भी सभी कहते हैं ये भी कम नहीं हैं। अब्दू रोजिक, टीना से अपने जूते छीनकर सूटकेस में ले जाकर रख देते हैं। अब्दू की क्यूट हरकतों के फैंस कायल हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X