Bigg Boss 16: क्यों फूट-फूटकर रोने लगे सबके चहेते अब्दू रोजिक? क्या राइवल के आने का है गम?
'बिग बॉस 16' के सभी प्रतिभागियों ने अपना गेम शुरू कर दिया है। लेकिन, अब तक अब्दू रोजिक हर किसी के चहेते बन चुके हैं। शो में उनकी क्यूटनेस के साथ-साथ, उनके द्वारा कही गई बातों के लिए भी पसंद किया जाता है। बिग बॉस के फैंस इस सीजन में हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहने वाले अब्दू पर ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं। लेकिन, हमेशा खुश रहने वाले अब्दू रजिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में अब्दू हंसते हुए नहीं बल्कि रोते हुए नजर आ रहे हैं। वो पूल के किनारे मायूस होकर बैठे हुए हैं। अकेले में बैठे अब्दू रोने लगते हैं और कहते हैं कि, उन्हें चिकन और उनका फेवरिट बुर्गीर (बर्गर) खाना है। अब्दू दरअसल बिग बॉस के घर में अपने फेवरिट खाने को मिस कर रहे हैं। इसलिए अब्दू अपने आंसुओं को नहीं रोक पाते हैं और रोने लगते हैं।

अब्दू को अपने फेवरिट खाने के लिए इस रोते हुए देखकर उनके फैंस भी परेशान हैं। कई फैंस तो बिग बॉस से कह रहे हैं कि, वो अब्दू को उनका फेवरिट भोजन खाने के लिए दें। वहीं, कई फैंस कह रहे हैं कि शालीन अपने स्टॉक में से चिकन निकालकर अब्दू को क्यों नहीं दे देते।
दरअसल, घर में खाने की लिमिटेड चीजें ही दी जाती हैं। ऐसे में शालीन को छोड़कर ज्यादातर कंटेस्टेंट शाकाहारी भोजन ही कर रहे हैं। इस वजह से अब्दू भी परेशान हो गए हैं। आपको बता दें कि, अब्दू इन दिनों इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शो में जल्द ही हसबुल्ला की भी एंट्री हो सकती है।
हसबुल्ला दरअसल अब्दू जैसे ही हैं और दोनों के आपसी तकरार के वीडियो आते रहते हैं। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अगर अब्दू के सामने शो में हसबुल्ला आते हैं तो अब्दू की क्या प्रतिक्रिया होती है और दोनों में कितनी नोकझोंक होती है।


Click it and Unblock the Notifications