BB16: मिथुन चक्रवर्ती के गाने पर जमकर नाचे अब्दू रोजिक, माथे पर पट्टी बांध बने 'डिस्को डांसर', देखें Video

'बिग बॉस 16' में हर प्रतिभागी का गेम शुरू हो चुका है। वहीं, अब्दू रोजिक एक ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो बिना प्लानिंग-प्लॉटिंग के भी शानदार गेम खेल रहे हैं। पहले ही दिन से वो हर किसी के चहेते बने हुए हैं। ना सिर्फ दर्शकों के बल्कि घरवालों के भी अब्दू फेवरिट हैं। हर कोई उन पर जान छिड़कता नज़र आता है। अब अब्दू रोजिक फिर से अपना मजेदार रूप लेकर दर्शकों के सामने आए।

अब्दू रोजिक ने बिग बॉस के घर में अपना रेट्रो अवतार दर्शकों को दिखाया है। दरअसल, कलर्स ने 'बिग बॉस' का एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें अब्दू का यह रूप दिख रहा है। अब्दू इस प्रोमो में मिथुन चक्रवर्ती के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि ऐसा करते हुए वो बेहद क्यूट लग रहे हैं।

Bigg Boss 16: Abdu Rozik disco dance on Mithun Chakraborty song went viral on social media, see video here

प्रोमो में दिखाया गया है कि, वो सबसे पहले अपने माथे पर लाल पट्टी बांधते हैं। इसके बाद वो 'आई एम ए डिस्को डांसर' गाने पर सिग्नेचर स्टेप के साथ नाचते नज़र आते हैं। वहीं, अब्दू रोजिक के इस डांस को देखकर गोरी उन्हें फ्लाइंग किस देती दिखती है। अब्दू रोजिक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बिग बॉस के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स भी को अब्दू रोजिक का डांस बेहद पसंद आया है। लोग उनकी सोशल मीडिया पर तारीफें कर रहे हैं। अब्दू रोजिक की बात करें तो दिवाली पर बिग बॉस ने उन्हें खास उपहार भी दिया। अब्दू रोजिक की भारत में यह पहली दिवाली थी। इस दिवाली को खास बनाते हुए बिग बॉस ने उन्हें उनकी साइज की कुर्सी गिफ्ट की। वहीं, अब्दू और बाकी घरवालों के लिए खास तजाकिस्तानी खाना आया जिसे देख अब्दू की खुशी का ठिकाना नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X